लड़की से छेड़छाड़ पर गुस्से में अक्षय कुमार, बोले- लड़कियां खुद ही मुंहतोड़ जवाब दें

akshye kumarनई दिल्ली,  बेंगलुरु में 31 दिसंबर की रात एक लड़की से छेड़छाड़ की घटना को लेकर अभिनेता अक्षय कुमार ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए लड़कियों को खुद आत्मरक्षा की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि सभी लड़कियां सेल्फ डिफेंस सीखें। लड़कियां खुद ही मुंहतोड़ जवाब दें। अक्षय ने यह भी कहा कि कपड़े छोटे नहीं होते सोच छोटी होती है। अक्षय ने इस घटना को बेहद शर्मनाक करार दिया है। गौरतलब है कि एक लड़की से छेड़छाड़ की यह वारदात बेंगलुरु में 31 दिसंबर की रात हुई थी।

सीसीटीवी फुटेज में यह वारदात रिकार्ड हुई थी जिसमें दो लड़के एक लड़की से छेड़खानी करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो फुटेज में नजर आ रहा है कि एक स्कूटर पर सवार दो व्यक्ति महिला से कुछ कह रहे हैं, उसका पीछा कर रहे हैं और वे वाहन खड़ा करने के लिए यू-टर्न लेते हैं। इसके बाद उसमें से एक व्यक्ति उछल कर स्कूटर से उतर जाता है और वहां से जाने से पहने छेड़छाड़ करता हैं लेकिन पास में खड़े लोग उसकी मदद के लिए आगे नहीं आते हैं। एक आवासीय इमारत के सीसीटीवी के वीडियो फुटेज में यह घटना कैद हो गयी।

फुटेज में नजर आ रहा है कि दो में से एक व्यक्ति महिला को टोकता है और उसके साथ जर्बदस्ती करता है और उसे स्कूटर पर खींचना चाहता है जबकि दूसरा व्यक्ति वाहन पर बैठा रहता है। पीड़िता ने इसका विरोध किया और अपराधी से मुक्त होने के लिए अपने क्लेचर का इस्तेमाल किया। आरोपी ने उसे सड़क पर नीचे गिरा दिया और दोनों घटनास्थल से फरार हो गया। हालांकि इस बीच में पीड़िता ने एक आरोपी को थप्पड़ भी मारा। सीसीटीवी फुटेज की घटना लेकर सामने आने वाले एक निवासी ने बताया कि यह घटना एक जनवरी देर रात करीब ढाई बजे की है और उसने पुलिस को जानकारी दे दी है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और सभी आरोपी एक होटल में काम करते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button