वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, भाजपा का अगर 300 पार, तो ये जनता का वोट नहीं बल्कि…..

भोपाल,  लोकसभा चुनाव की मतगणना के एक दिन पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आज दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी का अगर इस चुनाव में 300 पार होता है, तो ये जनता का वोट नहीं, बल्कि ईवीएम का वोट है।

दिग्विजय सिंह ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि जनता का वोट अगर पड़ा है तो इन्हें (भाजपा को) बहुमत नहीं मिल रहा है।

इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने 295 का जो आंकड़ा दिया है वो सही है। उन्होंने भाजपा के संदर्भ में कहा कि अगर पार्टी का 300 पार होता है तो वो जनता का वोट नहीं, ईवीएम का वोट है।

दिग्विजय सिंह राज्य के राजगढ़ संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। वे इसके पहले भी लगातार ईवीएम को लेकर मुखर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button