Breaking News

विद्रोह को दबाने के लिए मायावती ने उठाया ये बड़ा कदम,पुरानों को सौंपी जिम्मेदारी

आगरा,  बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बड़ा कदम उठाया हैं। बसपा के कार्यकर्ता लगातार विद्रोह करते नजर आए हैं। इसकी शुरूआत अलीगढ़ मंडल से हुई। इसलिए  बसपा सुप्रीमो को यहां से कई बड़े बदलाव करने पड़े। अब फिर से मायावती ने बदलाव किया है। संगठन को फिर से मजबूत करने के लिए बसपा मुखिया ने अपने पुरानों पर जिम्मेदारी सौंपी है।

 बसपा ने इन चार नेताओं को पार्टी से निकाला बाहर

  आगरा से मेरठ भेजे गए एमएलसी सुनील कुमार चित्तौड़ को फिर से अलीगढ़ और आगरा मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं, तो पूर्व विधायक गुटियारी लाल दुबेश की सात साल बाद संगठन में वापसी कर उन्हें जोन इंचार्ज बनाया है।

 पूर्व दलित जज कर्णन के मामले मे न्यायपालिका की हुई फजीहत का ठीकरा, सुप्रीम कोर्ट ने मीडिया पर फोड़ा

 राज्यसभा सांसद डॉ.अशोक सिद्धार्थ राज्यसभा सांसद डॉ.अशोक सिद्धार्थ राज्यसभा सांसद डॉ.अशोक सिद्धार्थ ने हाल ही में बैठक की थी। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने इस बैठक में ​जबरदस्त विरोध किया था। बसपा अध्यक्ष ने इस विरोध पर संज्ञान लिया। इसके बाद उन्होंने यहां बदलाव किया। आगरा अलीगढ़ मंडलों में अशोक सिद्धार्थ, हेमंत प्रताप सिंह, आजाद सिंह और सुनील ​कुमार चित्तौड़ जोन इंचार्ज होंगे। वहीं आगरा मंडल में तीन जोन इंचार्ज बनाए गए हैं। सुनील कुमार चित्तौड़ इससे पहले आगरा अलीगढ़ में जोन इंचार्ज के रूप मं काम कर चुके हैं।

 यूपी मे 25 आईएएस के  तबादले,मथुरा फैजाबाद नगर निगम में आईएएस की तैनाती

 वहीं पूर्व विधायक गुटियारी लाल दुबेश को भी सात साल के बाद संगठन में जिम्मेदारी सौंपी गई है। आगरा मंडल में तीन जोन इंचार्ज बनाए गए हैं, इनमें पूर्व एमएलसी प्रताप सिंह बघेल, पूर्व विधायक रनवीर कश्यप के साथ साथ गुटियारी लाल दुबेश शामिल हैं। आगरा से भारतेंदु अरुण को हटाकर अलीगढ़ में जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें अलीगढ़ में को​आॅर्डिनेटर बनाया गया है।

 एक देश, एक बाजार, एक कर सही’ तो ‘एक देश, एक जाति’ कैसे गलत ?