विमल कुमार यादव ने ली दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद की शपथ

नयी दिल्ली,  न्यायिक अधिकारी विमल कुमार यादव ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद की शपथ ली।

दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने श्री यादव शपथ एवं गोपनीयता की दिलायी।
न्यायमूर्ति यादव के न्यायाधीश बनने के साथ ही उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 44 हो गयी। यहां न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 60 है।

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने आठ जुलाई को उनकी नियुक्ति से संबंधित अधिसूचना जारी की थी। उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बी गवाही की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने 28 जुलाई को श्री यादव को न्यायिक अधिकारी से पदोन्नत कर न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की थी।

Related Articles

Back to top button