Breaking News

विरोध प्रदर्शन करते आधा दर्जन कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

इंदौर,  मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में आज पेट्रोल-डीजल की मूल्यवृद्धि के विरोध में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस मुख्यालय के सामने आज सुबह जमा हुए सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। इस दौरान महंगाई, सामाजिक कार्यकर्ताओं की हो रही गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस के दो दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया बगैर अनुमति प्रदर्शन करने के आरोप में आधा दर्जन से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं में तीखी नोंक-झोंक सामने आई है।