शाहिद के घर आई नन्ही परी

sahidमुम्बई,  बॉलिवुड ऐक्टर शाहिद कपूर एक बच्ची के पिता बन गए हैं।  उनकी पत्नी मीरा राजपूत ने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची का जन्म नॉर्मल डिलिवरी से हुआ। बच्ची का वजन 2.8 किलो है। मां-बच्ची दोनों बिल्कुल स्वस्थ हैं। शाहिद ने अपने ट्विटर हैंडल पर सबको शुक्रिया अदा करते हुए यह खुशखबरी साझा की है। मीरा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके बाद शाहिद पूरे वक्त अस्पताल में पत्नि मीरा के साथ रहे। पिछले काफी दिनों से शाहिद मीरा का काफी ख्याल रख रहे थे। वह इंस्टाग्राम पर साथ में फोटो भी शेयर करते रहते थे। इसके पहले भी एक-दो बार मीरा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शाहिद और मीरा की शादी जुलाई 2015 में हुई थी।

Related Articles

Back to top button