श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के आठ मछुआरों को गिरफ्तार किया

नागपट्टनम, श्रीलंका की नौसेना ने कथित तौर पर श्रीलंकाई जल क्षेत्र में मछली पकड़ रहे तमिलनाडु के आठ मछुआरों को आज तड़के गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि यहां के मछुआरे परूथिथुरई के निकट मछली पकड़ रहे थे। तभी, श्रीलंका नौसेना के जवान वहां पहुंचे और उन्हें अपने पकड़ कर अपने देश के कानगेसंथुरई बंदरगाह ले गये। नागपट्टनम जिले के मत्स्य पालन विभाग के संयुक्त निदेशक अमला जेवियर ने बताया कि मछुआरे मशीनीकृत नौकाओं का इस्तेमाल कर रहे थे जिन्हें अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के कथित उल्लंघन और श्रीलंकाई मछुआरों के लिए विशेष क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।