सपा- कांग्रेस के साथ, कई छोटे दल हैं गठबंधन मे, जानिये सीटों का बंटवारा

congressलखनऊ, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस और सपा में गठबंधन हो चुका है। सूत्रों के मुताबिक इसकी औपचारिक घोषणा मात्र बाकी है जो जल्द होने की संभावना है। सपा 250 और कांग्रेस लगभग 100 सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारेगी। 50 सीटें सहयोगी दलों को दी जाएंगी। जिसमें रालोद, अपना दल (कृष्णा पटेल गुट) महान दल और पीस पार्टी चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस नेता के मुताबिक प्रभारी महासचिव गुलाब नबी आजाद और प्रशांत किशोर मिलकर सीट तय कर चुके हैं, जिन सीटों पर कांग्रेस को चुनाव लड़ना है। इस पर राहुल गांधी की भी सहमति बताई जा रही है। राहुल गांधी, अखिलेश यादव और जयंत चौधरी मिलकर प्रचार करेंगे। इसका मतलब यह होगा कि राहुल गांधी सपा के उम्मीदवारों के लिए और अखिलेश यादव कांग्रेस के उम्मीदवारों का प्रचार करेंगे। वहीं प्रचार में डिम्पल यादव और प्रियंका गांधी की जोड़ी मिलकर प्रचार करने की भी चर्चा है। वहीं उत्तर प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद कई मौकों पर कह चुके हैं कि इस बार प्रियंका रायबरेली और अमेठी से बाहर निकलकर प्रचार करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button