सपा विधायक अभय सिंह सडक दुर्घटना में घायल

accidentसतना,  मध्यप्रदेश के टीकमगढ जिले के ओरझा से देवी दर्शन के लिए सतना के मैहर आ रहे उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी के विधायक अभय सिंह आज सडक दुर्घटना में घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों के अनुसार जिला मुख्यालय से लगभग चालीस किलोमीटर दूर पन्ना जिले के देवेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के ग्राम सुन्दरा के निकट सपा विधायक श्री सिंह का लग्जरी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में विधायक अभय सिंह सहित तीन लोग घायल हो गये जिन्हें जिला अस्पताल सतना में भर्ती कराया गया है। अभय सिंह उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के गोसाई गंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक बताये गये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button