Breaking News

समाचार बुलेटिन, रात्रि 8 बजे -22.08.2017

लखनऊ ,22.08.2017,  प्रस्तुत है, रात्रि 8 बजे की समाचार

बुलेटिन मे, आज दिन भर की प्रमुख खबरें-

तीन तलाक: सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम महिलाओं के हक मे दिया, बड़ा फैसला

नई दिल्ली, मुस्लिम महिलाओं के हक मे सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है। तीन तलाक के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की संविधान पीठ ने ऐतिहासिक फैसला सुना दिया है।  सुप्रीम कोर्ट ने आज  तीन तलाक के मुद्दे पर ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए इसे आज से खत्म कर दिया है। फैसले में तीन जजों ने तीन तलाक को ,आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें…………..

शिक्षामित्रों के आंदोलन को अखिलेश यादव ने दी नई ऊर्जा, तो योगी के नहले पर मारा दहला

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शिक्षामित्रों के आंदोलन का समर्थन कर, जहां एक ओर योगी सरकार की जनविरोधी नीतियों पर बड़ा प्रहार किया है। वहीं दूसरी ओर अपने परिवार के भरण-पोषण और अपने आत्मसम्मान को बचाने के लिए जूझ रहे,आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें…………..

बड़े राजनैतिक अर्थ हैं, अखिलेश यादव के ‘भाजपा भगाओ, देश बचाओ’ रैली में शामिल होंने के

लखनऊ,  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आरजेडी के मुखिया लालू प्रसाद यादव की ओर से आयोजित ‘भाजपा भगाओ, देश बचाओ’ रैली में शामिल होंने की घोषणा कर बड़े राजनैतिक संकेत दिये हैं. 27 अगस्त को पटना में लालू प्रसाद यादव ‘भाजपा भगाओ, देश बचाओ’ रैली कर रहें हैं जिसमे उन्होंने ,आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें…………..

सीबीआई ने दायर की चार्जशीट, शहाबुद्दीन के खिलाफ खबर लिखने पर हुई थी हत्या

नयी दिल्ली,  केंद्रीय जांच ब्यूरो ने पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड मामले में आज राजद नेता शहाबुद्दीन के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया और उन पर आपराधिक साजिश तथा हत्या का आरोप लगाया।  सीबीआई द्वारा मुजफ्फरपुर की विशेष अदालत में दायर यह पूरक आरोपपत्र है। जांच एजेंसी ने पूर्व में दिसंबर 2016 में एक,आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें…………..

भाजपा और कांग्रेस इस मुद्दे पर हुए एक…..

नई दिल्ली,  सर्वोच्च न्यायालय ने आज बेंच के बहुमत से ट्रिपल तलाक पर ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए इसे असंवैधानिक ठहराया है। साथ इस पर 6 महीने की रोक लगाते हुए जल्द से जल्द कानून बनाने के निर्देश दिया हैं। हालांकि खास बात ये हैं कि इस मामले पर भाजपा और कांग्रेस ने एक सुर में इसे महिलाओं की जीत करार दिया है। सत्तारूढ़ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा,आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें…………..

मुस्लिम तीन जगहें छोड़ दें हम 40,000 मस्जिदों को छोड़ देंगे- सुब्रमण्यम स्वामी

इलाहाबाद,  भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने भरोसा जताया है कि वह अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मामला उच्चतम न्यायालय में जीतेंगे क्योंकि भगवान राम ऐसा चाहते हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के तहत  यहां आयोजित संगोष्ठी लोक जीवन में भारतीय अस्मिता में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए स्वामी ने कहा,आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें…………..

कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता का हुआ निधन, कांग्रेस में छाई शोक की लहर

भुवनेश्वर,  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और ओडिशा में तीन बार विधायक रहे सुबल साहू का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। वह 56 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि साहू का कुछ समय से उपचार चल रहा था। यहां के निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया। राज्य में लोकप्रिय नेता रहे साहू को उनकी संगठन क्षमताओं के लिये ,आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें…………..

लखनऊ में डेंगू व चिकनगुनिया का प्रकोप

लखनऊ,  राजधानी लखनऊ में स्वाइन फ्लू की बीमारी के बाद डेंगू व चिकनगुनिया का प्रकोप भी देखने को मिल रहा है। लखनऊ में अब तक 50 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। चिकनगुनिया के भी अबतक लखनऊ शहर में 50 केस मिले हैं। लखनऊ में स्वाइन फ्लू के मरीजों का आंकड़ा जहां एक हजार पार कर चुका है। लखनऊ के ,आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें…………..

  विस्तार से खबरें जानने के लिये ”news85 .in” पर जाकर पूरी

खबरें पढ़ें–