समाजवादी पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने कइयों के कद घटाये- बढ़ाये

spसमाजवादी पार्टी की नई घोषित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन और दिलचस्प परिवर्तन हुये है। जहां  सपा में अमर सिंह की वापसी का  विरोध करने वाले रामगोपाल यादव के कुछ चहेतों को कार्यकारिणी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है वहीं अमर सिंह को कार्यकारिणी मे शामिल कर उनका कद बढ़ा दिया गया है। 45 सदस्यीय नई कार्यकारिणी में  अध्यक्ष के अलावा एक उपाध्यक्ष, छह महासचिव, पांच सचिव, एक कोषाध्यक्ष और 31 सदस्य बनाए गए हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राज्यों के अध्यक्ष पदेन सदस्य होंगे। रामगोपाल यादव ने इसकी घोषणा की|

मुलायम सिंह यादव फिर से अध्यक्ष बनाए गए हैं जबकि पश्चिम बंगाल के किरण्मय नंदा एकमात्र उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। नई कार्यकारिणी में अमर सिंह और कांग्रेस से सपा में आए बेनी प्रसाद वर्मा के साथ ही बिल्डर संजय सेठ को जगह मिली है। चंद्रपाल सिंह यादव को कोषाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। संजय सेठ को सांसद चंद्रपाल सिंह यादव की जगह पार्टी का नया कोषाध्यक्ष बनाया गया है। राष्ट्रीय सचिव राजेश दीक्षित तथा जावेद आब्दी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर कर दिया गया है। हटाए गए राजेश दीक्षित को सपा नेता राम गोपाल यादव का करीबी माना जाता है।

नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी :
मुलायम सिंह यादव अध्यक्ष, किरनमय नंदा उपाध्यक्ष, मो. आजम खां, प्रो. रामगोपाल, रविप्रकाश वर्मा, नरेश अग्रवाल, विशंभर प्रसाद निषाद व सुरेंद्र नागर महासचिव, संजय सेठ कोषाध्यक्ष, रामपूजन पटेल, अवधेश प्रसाद, जो एंटोनी, डॉ. मधु गुप्ता, कमाल अख्तर सचिव बनाए गए हैं। बेनी प्रसाद वर्मा, अमर सिंह, कुमर रेवती रमण सिंह, रामजीलाल सुमन, माता प्रसाद पांडेय, शिवपाल सिंह यादव, अहमद हसन, जया बच्चन, बलराम यादव, अंबिका चौधरी, ओमप्रकाश सिंह, राजा अरिदमन सिंह, ऊषा वर्मा, शरद बी पित्ती, बाबू दर्शन सिंह यादव, नीरज शेखर, राजीव राय, नरेंद्र भाटी, जावेद अली खान, संतोष द्विवेदी, विनोद सविता, नबाब सिंह नायक, जगदीप सिंह यादव, कल्याण जैन, दलजीत सिंह गौराया, बेलजीभाई नकुम, मौलाना यासीन उस्मानी, बी जगदीश यादव, सुदीप रंजन सेन तथा सुदर्शन प्रधान को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button