समाजवादी पार्टी के रजत जयंती समारोह मे छलका शिवपाल का दर्द

akhilesh-mulayam-shivpalलखनऊ, समाजवादी पार्टी के रजत जयंती समारोह मे समाजवादी परिवार के बीच महीनों से चल रही तल्खी के बीच सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव के दिल का दर्द जबान पर आ गया । इस समारोह के मुख्य कर्ताधर्ता शिवपाल सिंह यादव हैं।

रजत जयंती समारोह के मंच पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का स्वागत करते समय सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि मै कभी मुख्यमंत्री नही बनना चाहता था और पार्टी के हित मे बड़े से बड़ी कुर्बानी देने के लिये तैयार हूं। उन्होने  नेताजी सपा मुखिया मुलायम सिंह के साथ किये गये संघर्षों का भी जिक्र किया और कहा कि मै सरकार मे रहूं या ह रहूं किंतु नेताजी  सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के साथ हमेशा रहूंगा। उन्होने कहा कि मै सब कुछ बर्दाश्त कर सकता हूं पर नेताजी का अपमान किसी भी स्थिति मे बर्दाश्त नही कर सकता हूं।

सपा के प्रदेश अध्यक्ष  ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का स्वागत करते हुये कहा कि अखिलेश यादव ने अच्छा काम किया है और इस सरकार का एक भाग मै भी रहा हूं। शिवपाल यादव ने पीडब्लूडी, सिंचाई, राजस्व विभाग मे अपने द्वारा किये गये कार्यों के बारे मे बताया।  अधिकारियों पर काम मे रूकावट डालने का आरोप लगाते हुये उन्होने कहा कि कुछ अधिकारियों की वजह से परियोजनाओं मे विलम्ब भी हुआ। उन्होने स्वीकार किया कि कुछ लोगों ने हमलोगों के बीच मतभेद कराने की कोशिश की है।

इससे पहले, कार्यक्रम शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव  न केवल मिले , मुस्कराये और कार्यक्रम पर चर्चा की बल्कि मंच पर ही अखिलेश ने शिवपाल के पैर भी छुये।

समाजवादी पार्टी के रजत जयंती समारोह मे लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। लखनऊ के जनेश्वर मिश्रा पार्क में होने वाले इस रजत जयंती समारोह के लिए सुबह से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।आज के समारोह को सफल बनाने में जुटे प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव जनेश्वर मिश्र पार्क में सुबह से ही डटे थे।  समाजवादी पार्टी के इस रजत जयंती समारोह में देश के कई दिग्गज समाजवादी नेता शामिल हुये हैं। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, राज्यसभा सदस्य तथा जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव शरद यादव,राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, रालोद अध्यक्ष अजीत सिंह, अभय चौटाला, वरिष्ठ अधिवक्ता राम जेठमलानी  मौजूद हैं। सपा नेता बेनी प्रसाद वर्मा, सांसद डिंपल यादव, रेवती रमण सिंह और शिवपाल समर्थक शादाब फातिमा, नारद राय, गायत्री प्रजापति भी मंच पर मौजूद हैँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button