समाजवादी पार्टी सदस्यता अभियान मे 15 दिन मे, बने 42 लाख सदस्य

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा 15 अप्रैल को शुरू किए गए सदस्यता अभियान में अब तक कुल 42 लाख सदस्य बनाए जा चुके है।

मीडिया पर पकड़ बनाने के लिए, अखिलेश यादव को करने होंगे ये काम 

सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि जनपदों से 35 लाख शुरुआती सदस्य बन चुके हैं। ऑनलाइन और मिस्डकॉल से 6.5 लाख सदस्य बने हैं। इस तरह 30 अप्रैल तक एक पखवाड़े में 42 लाख प्रारंभिक सदस्य बन चुके हैं। यूपी में पार्टी की खोई हुई जमीन फिर से हासिल करने के लिये पार्टी सदस्यता अभियान मे पूरी तरह जुटी है।

जानिये, भारत मे कौन सा प्रदेश, भ्रष्टाचार में नम्बर वन- कहां सबसे कम 

समाजवादी सदस्यता अभियान के अंतर्गत ग्रामसभा, न्याय पंचायत, विकासखंड एवं वार्ड स्तर पर सदस्यता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। कॉलेजों, विश्वविद्यालयों में भी युवाओं से संपर्क किया जा रहा है। पार्टी का सदस्यता अभियान उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, दिल्ली, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में चलाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं।

बदल जाएंगे विधानसभा चुनावों के परिणाम, कोर्ट ने अपने कब्जे में ली ईवीएम, कार्रवाई शुरू

पार्टी में पहले सदस्यता अवधि 3 वर्ष थी जिसे अब संविधान में संशोधन के बाद 5 वर्ष के लिए कर दिया गया है। पदाधिकारियों का कार्यकाल भी 5 वर्ष होगा और उनका निर्वाचन होगा।

पीएम मोदी ने कहा था, नोटबंदी से नक्सली घटनाए बंद हो जायेंगी… ?- अखिलेश यादव

 

 

 

Related Articles

Back to top button