सांसद के सम्मान में, मुसलमान मैदान में

abid raza protestबदायूं, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने ही विधायक और दर्जा प्राप्त राज्‍यमंत्री आबिद रजा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर  दिया है। प्रदर्शनकारियों ने विधायक आबिद रजा पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह कमीशन के खेल में जुटे हैं, इसलिए पार्टी के बड़े नेता के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन के बीच दर्जा राज्यमंत्री आबिद ने कहा हे कि एक बड़े नेता के इशारे पर उनके पुतले फूंके जा रहे हैं।

सपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ और मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने बदायूं और बिल्सी में सदर विधायक राज्‍यमंत्री आबिद रजा के पुतले फूंककर उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आबिद रजा पर कई गंभीर आरोप लगाये। आबिद रजा के विरोध में सपा के पदाधिकारियों ने उनका पुतला भी फूंका। इन पदाधिकारियों ने नारे लगाए, ‘सांसद के सम्मान में, मुसलमान मैदान में।

विरोध प्रदर्शन पर आबिद ने कहा कि समाजवादी पार्टी के बड़े नेता के इशारे पर उनके पुतले फूंके जा रहे हैं। आबिद ने आरोप लगाया कि कि यह साजिश भाजपा को लाभ पहुंचाने की है। मैं अपने कदम पीछे नहीं खींचूंगा। गंगा, गौकशी और सड़क काटने वाले के नाम का खुलासा विधानसभा में करूंगा ।

समाजवादी पार्टी के विधायक आबिद रजा ने बदायूं से अपनी ही पार्टी के एक बड़े नेता पर गोहत्या और अवैध खनन में शामिल होने का आरोप लगाया। उन्होंने इस नेता से जान का खतरा भी बताया।

 

Related Articles

Back to top button