Breaking News

सादगी से मनाया, राज्यपाल राम नाईक ने जन्मदिन

लखनऊ , उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अनेक गणमान्य लोगों ने उनके स्वस्थ्य रहने एवं शतायु होने की कामना के साथ बधाईयां दीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उड़ीसा से फोन कर राज्यपाल को जन्म दिवस की बधाई दी।

इस अवसर पर राज्यपाल  नाईक को महाराष्ट्र के राज्यपाल विद्यासागर राव, बिहार के राज्यपाल राम नाथ कोविद, राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह, राजस्थान की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस, केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, सुरेश प्रभु, पियूष गोयल, मनोज सिन्हा, अर्जुन मेघवाल, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल, चण्डीगढ़ भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन तथा अनंत कुमार समेत कई अन्य लोगों ने पत्र लिखकर, दूरभाष पर एवं ट्वीट कर बधाईयां दीं।

नाईक पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिये मुंबई गये हैं और कल लखनऊ वापस आयेंगे। उन्होंने अपना जन्म दिवस अपने परिवार के साथ सादगी से मुंबई में मनाया।