सैन्य छात्रों को संबोधित कर सम्मानित महसूस हुआ- जावेद अख्तर

 

देहरादून,  दिग्गज लेखक-गीतकार जावेद अख्तर ने कहा कि उन्हें भारतीय सैन्य अकादमी  द्वारा आयोजित सैन्य छात्रों के एक कार्यक्रम में उन्हें आमंत्रित किए जाने से काफी सम्मानित महसूस हुआ। जावेद ने  ट्विटर पर आईएमए की महान संस्थान के रूप में प्रशंसा की।

जावेद ने ट्वीट किया, भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून द्वारा हमारे सैन्य छात्रों को संबोधित करने के लिए मुझे आमंत्रित किए जाने पर सम्मान महसूस हुआ। क्या महान संस्थान है। लेफ्टिनेंट जनरल झा को धन्यवाद। रिपोटरें के मुताबिक, आईएमए ने जावेद द्वारा लिखित एक गीत को अपनी पासिंग आउट परेड में भी शामिल किया। इस गीत को राजू सिंह ने संगीत दिया है और सोनू निगम ने इसे गाया है।

Related Articles

Back to top button