Breaking News

स्वाति सिंह ने बताया, 100 दिन में सरकार ने लिए ऐतिहासिक र्निणय

लखनऊ, महिला व बाल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्रीमती स्वाति सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने 100 दिनों के कार्यकाल में ही महिला सुरक्षा व सशक्तीकरण की दिशा में मजबूत कदम उठाये हैं। पूरे प्रदेश में 181 हेल्पलाइन व रेस्क्यू वैन 24 घंटे महिलाओं की सुरक्षा मंे मुस्तैद हैं। इसके अलावा सरकार गठन के तुरंत बाद बनाई गई एंटी रोमियो स्क्वायड से बेटियां व उनके परिजन खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं।

प्रधानमंत्री मोदी को भायी, साइकिल की सवारी

देखिये, कैसे की एक बच्ची ने पुलिस के भ्रष्टाचार की शिकायत, आईजी से

श्रीमती सिंह प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर जनसहयोग केन्द्र में जनता की समस्याओं का निस्तारण कर रही थीं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए जो काम पिछली सरकारें 15 सालों में नहीं कर सकी थीं, उन पर भाजपा की सरकार आने के तीन महीने के भीतर उल्लेखनीय कार्य शुरू किए गए, ताकि प्रदेश की महिलाओं का जीवन सुरक्षित, स्वाभिमानी एवं आर्थिक सुदृढ़ बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि महिलाओं और किशोरियों की मदद करने के लिए महिला एवं बाल विकास कल्याण विभाग ने वीमेन हेल्प लाइन 181 का जहां विस्तार हो गया है वहीं आशा ज्योति केंद्र को 11 से बढ़ाकर 64 और जिलों में किया गया है।

भ्रष्टाचार के आरोपों मे 39 आईएएस जांच के घेरे में, अफसरों को मिल सकती है अनिवार्य सेवानिवृत्ति

पकड़ा गया, योगी सरकार का सफेद झूठ, अपराध कम नही, बेतहाशा बढ़े….

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 10वीं पास करने वाली हर बेटी को 10 हजार रूपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा मुखबिर योजना चलाकर कन्या भू्रण हत्या को सख्ती से रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। लिंग परीक्षण एवं कन्या भू्रण हत्या की घटना की जानकारी देने वाले को 2 लाख रूपये का पुरस्कार भी दिया जाएंगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा, बाल विकास एवं महिला सशक्तीकरण के लिए संकल्पवद्ध होकर काम कर रही है।

अखिलेश यादव क्यों बोले ?- ज्यादा नही दे सकते, इस पर केस हो जायेगा और हम पर भी

अखिलेश यादव ने, सोशल मीडिया पर यह गाना पोस्ट कर, उठाया बड़ा सवाल

श्रीमती सिंह ने जनसहयोग केन्द्र में आये फरियादियों की समस्या के निस्तारण के लिए मौके से ही फोन पर संबंधित अधिकारियों को तत्पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर दिनांक 29 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक राज्यमंत्री  डाॅ. महेन्द्र सिंह जी जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम निषाद एवं प्रदेश मंत्री शंकर गिरी एवं कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।

अखिलेश यादव को नही भाया, मुख्यमंत्री योगी का यह व्यवहार, पूछा- क्यों तोड़ी परंपरा ?