हत्या व लूट मामले में दो अपराधी गिरफ्तार…

नोएडा , साली से अवैध संबंधों के चलते एक व्यक्ति ने अपने साले के साथ मिलकर अपने साढू को अगवा कर उसकी हत्या कर दी तथा शव को थाना बिसरख क्षेत्र में फेंक दिया। मामले की जांच कर रही थाना फेस -3 पुलिस ने आज इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपाधीक्षक नगर पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर- 63 की एक कंपनी में काम करने वाले शकील पुत्र रियाजुद्दीन 23 मार्च को अपनी कंपनी में काम करने गया था। वहां से वह लापता हो गया था। उन्होंने बताया कि शकील का शव 3 दिन पूर्व थाना बिसरख क्षेत्र में पुलिस को मिला था। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने अपहरण व हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आज दोपहर मृतक के साढू आजाद व उसके साले सलीम को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो, उन्होंने बताया कि आजाद के मृतक शकील की पत्नी से अवैध संबंध है।इस बात का शक शकील को हो गया था। शकील को रास्ते से हटाने के लिए आजाद ने अपने साले संग मिलकर उसे अगवा कर लिया, तथा उसकी हत्या कर शव को थाना बिसरख क्षेत्र में फेंक दिया था। सीओ ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी की भूमिका की पुलिस जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button