लखनऊ, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होने अपने बधाई संदेश मे कहा कि सभी को मिलकर धर्मनिरपेक्ष भारत का निर्माण करना है।
उन्होंने कहा कि हमें आजादी बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है। जिन वीरों ने इसके लिए अपना बलिदान दिया उनको हम नमन करते हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि देश के समक्ष आज भी कई आंतरिक और बाह्य चुनौतियां हैं, हमें उनका मुकाबला करते हुए एक शक्तिशाली एवं समृद्धिशाली समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष भारत का निर्माण करना है।
अखिलेश यादव ने स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि हमें ऐसा वातावरण बनाना है, जिसमें आम आदमी सद्भाव, समानता और सम्मान के साथ जीवन जी सके।