Breaking News

दिल्ली में डॉक्टर ने की खुदकुशी , सुसाइड नोट में आत्महत्या का हुआ बड़ा खुलासा ?

नयी दिल्ली ,  दक्षिण दिल्ली के नेब सराय इलाके में एक 52 वर्षीय डाक्टर ने अपने घर में शनिवार को खुदकुशी कर ली।

दक्षिणी दिल्ली जिले के पुलिस उपायुक्त अतुल ठाकुर ने बताया कि सुबह छह बजकर 17 मिनट पर नेब सराय थाने में पीसीआर के द्वारा एक

व्यक्ति के खुदकुशी के बारे में जानकारी मिली।

अभिनेता सुनील शेट्टी ने दिया काम, घर बैठे बनायें शॉर्ट फिल्म और जीतें बिग ईनाम

मौके पर पहुंची पुलिस तब पता चला कि डाक्टर राजेन्द्र सिंह दुर्गा विहार स्थित अपने मकान में छत से लटककर तड़के खुदकुशी कर ली है।

अपराध शाखा की टीम मौके पर पहुंचकर जांच की और लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

उन्होंने कहा कि मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

डॉक्टर सिंह के पुत्र हेमंत ने शिकायत में देवली से आम आदमी पार्टी केे विधायक प्रकाश जरवाल और उसके सहयोगी कपिल नागर पर

धमकी देने का आरोप लगाया है।

हेमंत की शिकायत पर पुलिस ने जबरन वसूली, खुदकुशी के लिए उकसाने जीवन को खतरे के खिलाफ नेब सराय थाने में मामला दर्ज किया

गया है।

पुलिस ने बताया जा रहा है डॉ. सिंह दुर्गा विहार में अपना क्लिनिक चलाता था। वह कॉन्ट्रैक्ट पर पानी की टैंकर भी लगाता था।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बेजुबानों की जुबान बने, बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ?

 हेमंत ने कहा कि उसके पिता को आप विधायक प्रकाश जारवाल और उसके लोग परेशान करते थे।

डॉक्टर राजेंद्र के परिजनों ने फोन पर धमकी का एक ऑडियो भी पुलिस को सौंपा है। इस ऑडियो में कथित रूप से विधायक जारवाल की

आवाज होने का दावा किया गया है।

आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जारवाल ने कहा है कि पैसे से जुड़ा कुछ मामला तो था जरूर लेकिन उन्हें नहीं पता था कि डॉक्टर

राजेंद्र इतना बड़ा कदम उठा लेंगे।

लॉकडाउन को लेकर ये क्या बोल गये , बॉलीवुड के माचो मैन संजय दत्त ?