Breaking News

लोकपाल सदस्य हुये कोरोना संक्रमण के कारण गम्भीर रूप से बीमार

नयी दिल्ली,  उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश और लोकपाल के सदस्य (न्यायिक) न्यायमूर्ति अजय कुमार त्रिपाठी कोरोना वायरस

‘कोविड-19’ के संक्रमण के कारण गम्भीर रूप से बीमार हैं।

जिन्हें शुक्रवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के आईसीयू में भर्ती किया गया है।

डीआरडीओ ने बनाया ये खास चैम्बर, 25 सेकेंड में हो जायेंगे पूरी तरह स्वच्छ

सूत्रों के मुताबिक एम्स में न्यायमूर्ति त्रिपाठी की हालत गंभीर बनी हुई है।

न्यायमूर्ति त्रिपाठी पटना उच्च न्यायालय में न्यायाधीश थे, जहां से स्थानांतरित होकर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने थे।

बाद में उन्होंने मुख्य न्यायाधीश के पद से त्यागपत्र देकर लोकपाल के न्यायिक सदस्य के रूप में योगदान देना शुरू किया और अभी इसी पद

पर कार्यरत हैं।

यूपी की मण्डियों में गरीब, जरूरतमंदों को उपलब्ध कराया जा रहा निःशुल्क खाद्यान्न