Breaking News

समुद्र में मिला हजारों साल पुराना मंदिर….

नई दिल्ली,इजिप्ट के हेराक्लिओन शहर में समुद्र के अंदर करीब 1200 साल पुराना मंदिर मिला है जिसने पुरातत्वविदों को भी हैरानी में डाल दिया है। इतना ही नहीं इस मंदिर के साथ ही भारी मात्रा में तांबे के सिक्के और ज्वैलरी भी मिली है। इस मंदिर की खोज यूरोप और इजिप्ट के पुरातत्वविदों ने मिलकर की है।

यहां रहेंगे तो मिलेगा मुफ्त में बंगला, लाखों रुपए और नौकरी भी….

पीएम मोदी इस खास मित्र से मिलकर हुए बेहद खुश,शेयर की फोटो,

इस मंदिर के बारे में पुरात्व विभाग ने बताया कि यह मंदिर समुद्र के जिस हिस्से में मिला है उसे इजिप्ट का अटलांटिस क्षेत्र माना जाता है। समुद्र की गहराई में जो मंदिर के अवशेष पाए गए हैं उसे ग्रीक मंदिर बताया गया है। यह पूरी तरह से बिखर गया है। इस मंदिर की खोज के दौरान मूर्तियां और मिट्टी के बर्तन भी मिले हैं जिन्हें तीसरी या चौथी शताब्दी का बताया गया है।

योगी सरकार हर जरूरतमंद तक ऐसे पहुंचाएगी खाना…

इस पालतू कुत्ते को खोजने वाले को मिलेगा फ्लैट, जमीन और वर्कशॉप

पुरातत्वविदों को पुरानी भी मिली है, जिसमें कई तांबे के सिक्के मिले हैं। इन सिक्कों को राजा क्लाडियस टॉलमी के शासनकाल का बताया गया है। समुद्र में कई इमारतों के अवशेष भी मिलें है। यह काफी दूर तक फैला हुआ बताया गया है। पुरातत्वविदों का कहना है कि हेराक्लिओन को मंदिरों का शहर माना जाता था। लेकिन सुनामी आने की वजह से पूरा इलाका तबाह हो गया। यह शहर इजिप्ट के कारोबार का अहम केंद्र रहा है।

यहां पर कूड़ा-कचरा लाओ, और भरपेट खाना खाओ….

इस होटलों में मटन के नाम पर परोसा जा रहा कुत्तों का मांस…..

पुरातत्वविद डॉ फ्रेंक गोडियो के अनुसार इस जगह पर करीब 12 साल पहले फ्रेंच के युद्धपोत भी पाए गए थे जो 18वीं शताब्दी के थे। डॉ गोडियो के मुताबिक करीब 4 साल की मेहनत के बाद 1200 साल पुराने मंदिर का पता लगाया गया है। समुद्र की गहराई में पाए गए इस विशाल खजाने में कई प्राचीन सीप, क्रॉकरी, सिक्के और गहनों से भरा बर्तन भी मिले हैं।