Breaking News

छह अप्रैल का दिन क्यों रखता है राजनीति और खेल मे खास अहमियत

नयी दिल्ली,  देश के राजनीतिक इतिहास में छह अप्रैल का दिन एक खास अहमियत रखता है।

भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 1980 में आज ही के दिन हुई थी।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा 1951 में स्थापित भारतीय जन संघ से इस नयी पार्टी का जन्म हुआ।

1977 में आपातकाल की घोषणा के बाद जनसंघ का कई अन्य दलों से विलय हुआ और जनता पार्टी का उदय हुआ।

कानपुर जिले के ये छह इलाके ‘रेड जोन’ घोषित

पार्टी ने 1977 के आम चुनाव में कांग्रेस से सत्ता छीन ली और 1980 में जनता पार्टी को भंग करके भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी गई।

खेल जगत के लिए भी छह अप्रैल की तारीख बहुत महत्वपूर्ण हैं।

सब जानते हैं कि खेल और खिलाड़ियों के लिए ओलंपिक खेल हज का दर्जा रखते हैं और हर खिलाड़ी की यह ख्वाहिश होती है कि वह उस

बुलंदी तक पहुंचे कि कम से कम एक बार ओलंपिक खेलों में हिस्सा ले सके।

आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरूआत 1896 में छह अप्रैल को एथेंस में हुई थी।

यह खेल रोमन सम्राट थिडोसियस द्वारा प्राचीन ओलंपिक खेलों पर रोक लगाए जाने के 1500 साल बाद दोबारा अस्तित्व में आए।

जयपुर में मनी दीवाली, पटाखों की आवाज से गूंजा आकाश