Breaking News

अजित सिंह पहुंचे लखनऊ, कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक

ajit-singhलखनऊ, राष्ट्रीय लोकदल  के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह सपा की रजत जयंती समारोह में शामिल होने के लिए  राजधानी लखनऊ पहुंच गये। चौधरी यहां रजत जंयती कार्यक्रम से पहले पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

चौधरी के राजधानी पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मसूद अहमद, राष्ट्रीय सचिव शिवकरन सिंह, राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य अनिल दुबे, ओंकार सिंह सहित अनके पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बता दें कि समाजवादी पार्टी अपनी स्थापना के 24 वर्ष पूरे कर चुकी है और पांच नवम्बर को 25वें वर्ष में प्रवेश करेगी। इस मौके पर राजधानी में होने वाले रजत जंयती समारोह में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के साथ चौधरी अजीत सिंह शिरकत करेंगे। पार्टी प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी ने  बताया कि सपा की रजत जयन्ती समारोह में चौधरी अजित सिंह को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट से राष्ट्रीय अध्यक्ष विशिष्ट अतिथि गृह पहुंचकर पार्टी के पदाधिकारियों एवं प्रदेश के कोने- कोने से आये कार्यकर्ताओं से भेंटवार्ता करेंगे उसके बाद रजत जयन्ती समारोह में भाग लेंगे और शनिवार शाम को दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *