Breaking News

अमित शाह ने झांसी से रवाना की परिवर्तन यात्रा

amit_shah_bjp_rallyझांसी, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा का परचम लहराने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ने झांसी से परिवर्तन यात्रा रवाना की है।

दतिया पहुंचे अमित शाह का दतिया हवाई पट्टी पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मंत्री नरोत्तम मिश्र ने  स्वागत किया।  पिताम्बरा पीठ का दर्शन कर उन्होने भाजपा के परिवर्तन यात्रा का आगाज किया। पार्टी की दूसरी परिवर्तन यात्रा रविवार को बुन्देलों की धरती झांसी से शुरु हो रही है।

यह यात्रा 47 दिनों में बुन्देलखण्ड व कानपुर क्षेत्र की 79 विधानसभाओं में जायेगी। जिसे पार्टी अध्यक्ष अमित शाह समेत कई दिग्गज नेता मां पिताम्बरा देवी का दर्शन-पूजन कर यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। यह परिवर्तन यात्रा झांसी के नुमाइश मैदान से दोपहर करीब 12.30 बजे प्रारम्भ होगी। यात्रा का शुभारम्भ करने आ रहे भाजपा अध्यक्ष का विमान केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से एक घंटा पहले लगभग 10.30 बजे दतिया पहुंचा। उनके साथ केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर भी हैं। राजनाथ का दतिया पहुंचने का कार्यक्रम 11.30 बजे है। वहां सभी नेता मां पिताम्बरा देवी का दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से झांसी के नुमाइश मैंदान पहुंचेगे और वहीं से यात्रा की शुरुआत होगी। कार्यक्रम स्थल पर नेताओं का संबोधन भी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *