Breaking News

आखिर क्यों बाहर हुए आईपीएल 2022 से सूर्यकुमार यादव

मुम्बई,  पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की वर्तमान सीज़न में मुश्किलें बढ़ती जा रही है। उनके स्टार बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव चोट के कारण आईपीएल 2022 से बाहर हो गए हैं।

सूर्यकुमार को बाएं हाथ की मांसपेशी में चोट लगी है। यह चोट उन्हें गुजरात टाइटंस के विरुद्ध मुंबई इंडियंस के पिछले मुक़ाबले में लगी थी। यह इस सीज़न में उन्हें लगी दूसरी चोट है। इससे पहले वह अंगूठे के फ़्रैक्चर के चलते सीज़न के शुरुआती मैचों से बाहर रहे थे।

इस सीज़न में सूर्यकुमार मुंबई इंडियंस के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज़ों में से एक रहे थे। उन्होंने आठ मैचों में 43.29 की औसत से 303 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक भी लगाए।