आजमगढ़ में मुलायम की ऐतिहासिक रैली के लिये शिवपाल ने संगठन को किया सक्रिय

shivpalलखनऊ,  समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को आजमगढ़ में पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव की रैली ऐतिहासिक होने की उम्मीद है। पार्टी के मुखिया छह अक्टूबर को अपने संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ से पार्टी के विधानसभा के चुनाव अभियान का आगाज करेंगे। मुलायम सिंह यादव की इस रैली को लेकर आज लखनऊ में शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी के आजमगढ़ मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद उनको दिशा निर्देश भी जारी किए। बैठक में आजमगढ़ मंडल के मंत्री व विधायकों के साथ पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद थे। इस बैठक में शिवपाल सिंह यादव ने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की आजमगढ़ में होने वाली रैली को ऐतिहासिक बनाने के निर्देश दिए। आजमगढ़ में 6 अक्टूबर को मुलायम महारैली करेंगे। शिवपाल ने आजमगढ़ रैली को ऐतिहासिक बनाने के 15 जिलों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया है। शिवपाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी रैली की तैयारी में जुट जाए। आजमगढ़ मंडल के विधायकों के साथ ही अन्य नेताओं के साथ शिवपाल सिंह यादव ने बैठक की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button