Breaking News

आदमखोर तेंदुआ आखिरकार पिंजरे में फंसा

बहराइच,  उत्तर प्रदेश में बहराइच ज़िले के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज में बीते छह दिनों से बालकों को शिकार बना रहा तेंदुआ रविवार रात को आखिरकार पिंजरे में कैद हो गया। कड़ी सुरक्षा के बीच वन कर्मी उसे रेंज कार्यालय लेकर के गए हैं।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज में कई दिनों से तेंदुआ घर निकट और खेत में जाने वाले लोगों का शिकार कर रहा था। मोतीपुर रेंज के नौसर गुमतिहा गांव में दो दिन में दो लोगों को तेंदुआ अपना शिकार बना चुका था। साथ ही तेंदुए का मूवमेंट भी गांव के नजदीक मिल रहा था।

प्रभागीय वनाधिकारी आकाशदीप वधावन ने सोमवार को बताया कि रविवार शाम साढ़े सात बजे के आसपास तेंदुआ पिंजड़े में कैद हो गया। उसे रेंज कार्यालय लाया गया है। डीएफओ ने बताया कि तेंदुआ पूरी तरह से मेच्योर है। उसकी उम्र लगभग दो वर्ष के पास है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य परीक्षण के लिए डॉक्टरों की टीम गठित की जाएगी। इसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर तेंदुआ को दूसरे क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।