Breaking News

डा. अनुरूद्ध सिंह यादव बने, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष

11_03_2016-anirudh-yadavडा. अनुरूद्ध सिंह यादव को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है। अनुरूद्ध सिंह यादव की नियुक्ति मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की संस्तुति पर राज्यपाल ने की है। इसके पहले अनुरूद्ध सिंह यादव के नाम को अनुमोदित कर दिया गया था।
अनिरुद्ध सिंह यादव अलीगढ़ के रहने वाले हैं। वह बदायूं के गोविंद बल्लभ पंत कॉलेज में प्राचार्य के पद पर कार्य कर रहे थे। डा. अनुरूद्ध सिंह यादव ने नौ्करी की शुरुआत ए के डिग्री कालेज शिकोहाबाद से सन 1984 मे की। इसके बाद वह कछला आगये।
अनिल यादव की नियुक्ति को रद्द होने के करीब तीन सप्ताह बाद सरकार ने 7 नवंबर को आयोग के सदस्य एसके जैन को तीन महीने के लिए आयोग का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया था। राज्यपाल ने जैन को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाने की मंजूरी देने के साथ साथ सरकार को निर्देशित किया था कि वह नियमित अध्यक्ष के चयन की कार्यवाही तीन महीने में पूरा करें, लेकिन सरकार यह कार्यवाही तय समय में नहीं कर सकी। जैन का तीन महीने का कार्यकाल फरवरी में पूरा हो गया था। इसके बाद सरकार ने फिर जैन का तीन महीने का कार्यकाल बढ़ाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा। इस बार राज्यपाल ने जैन का कार्यकाल एक महीने के लिए ही बढ़ाया और सरकार से इसी बीच नियमित अध्यक्ष का चयन करने को निर्देशित किया था। जैन का कार्यकाल बुधवार को खत्म हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *