Breaking News

उरुग्वे फुटबाल टीम में शामिल हुए जोनाथन

Football5-1मोंटेवीडियो, उरुग्वे की फुटबाल टीम के कोच ऑस्कर तबरेज ने ब्राजील और पेरू के खिलाफ 2018 विश्व कप क्वालीफायर में होने वाले मुकाबलों के लिए टीम में जोनाथन उरेताविस्काया को शामिल किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तबरेज ने उरुग्वेी 26 सदस्यीय टीम में बार्सिलोना के फारवर्ड लुइस सुआरेज और पेरिस सेंट जर्मेन के स्ट्राइकर एडिनसन कवानी को भी शामिल किया है। मेक्सिके को पाचुआ क्लब के लिए अपने प्रदर्शन के तहत जोनाथन ने तबरेज को प्रभावित किया था।

जोनाथन ने क्लब के लिए खेले गए 55 मैचों में 13 गोल दागे। जोनाथन ने उरुग्वे की अंडर-20 टीम के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेला है। विश्व कप क्वालीफायर के दक्षिण अमेरिकी जोन में तबरेज की टीम दूसरे स्थान पर है। उरुग्वे का ब्राजील से मुकाबला 23 मार्च को होगा और इसके पांच दिन बाद टीम की भिड़ंत पेरू से होगी।

उरुग्वे टीम: गोलकीपर: फर्नादो मुसलेरा, मार्टिन सिल्वा, मार्टिन कम्पाना, एस्टेबान कोंडे डिफेंडर: मेक्सिमिलियानो परेरा, जोस मारिया जिमेनेज, डिएगो गोडिन, सेबेस्टियन कोएट्स, गास्टन सिल्वास अल्वारो परेरा, जॉर्ज फुसिले मिडफील्डर: जॉर्जियान जे एरास्काएटा, मैथियास कोरुजो, कार्लोस सांचेज, एडियो अरेवालो रियोस, माटियास वेसिनो, डिएगो लेक्साल्ट, अल्वारो गोंजालेज, क्रिस्टियान रोड्रिगुएज, निकोलस लोडेरियो फारवर्ड: लुइस सुआरेज, एडिनसन कवानी, डिएगो रोलान, एबेल हर्नादेज, क्रिस्टियान स्टुआनी, जोनाथन उरेताविस्काया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *