Breaking News

कर्नाटक जनता दल के अध्यक्ष ए एच विश्वनाथ का इस्तीफा

बेंगलुरु, जनता दल (सेक्यूलर) की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ए एच विश्वनाथ ने आज  अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

विश्वनाथ ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए वह अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं।

कर्नाटक में कांग्रेस-जनता दल (सेक्यूलर) की गठबंधन सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के स्थान पर श्री विश्वनाथ को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।