Breaking News

थम नहीं रहा सपा का विवाद, जिलाध्यक्षों की बैठक में नहीं पहुंचे अखिलेश

akhilesh-yadavलखनऊ,  उत्तर प्रदेश की सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी  का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने जिलाध्यक्षों बैठक बुलाई। उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी इसमें शामिल होने के लिए बुलाया था, लेकिन समाचार लिखे जाने तक वह बैठक में नहीं पहुंचे थे। सपा सूत्रों का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के रजत जयंती समारोह और विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर यह बैठक बुलाई है।

सपा के 25 साल पूरे होने पर लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में 5 नवंबर को रजत जयंती समारोह मनाया जा रहा है। इस समारोह के मुख्य अतिथि मुलायम सिंह यादव होंगे। आज की बैठक में जिलाध्यक्षों के अलावा पार्टी के महानगर इकाईयों के अध्यक्षों को भी प्रदेश भर से बुलाया गया है। शिवपाल ने मुख्यमंत्री अखिलेश को भी इस बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। इसके लिए वह कल मुख्यमंत्री से मिलने उनके आवास भी गये थे। लेकिन, दोपहर डेढ़ बजे तक अखिलेश यादव बैठक में नहीं पहुंचे थे। यह बैठक राजधानी स्थित सपा के मुख्यालय में चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *