Breaking News

राज्य मंत्रियों को आवंटित विभागों का ब्योरा,देखिये पूरी सूची

नयी दिल्ली,नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार में अमित शाह को गृह मंत्रालय और राजनाथ को रक्षा मंत्रालय का प्रभार दिया गया । राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता ने इस आशय की जानकारी दी ।

राज्य मंत्रियों को मिले प्रभार का ब्योरा इस प्रकार है-

1- फग्गन सिंह कुलस्ते : इस्पात मंत्रालय में राज्य मंत्री

2- अश्विनी कुमार चौबे : स्वास्थ्य मंत्रालय में राज्य मंत्री

3- अर्जुन राम मेघवाल : संसदीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री, भारी उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री

4- जनरल वी के सिंह : सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री

5- कृष्णपाल : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री

6-दानवे राव साहेब दादाराव : उपभोक्ता मंत्रालय,खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण में राज्य मंत्री

7-जी किशन रेड्डी: गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री

8- पुरुषोत्तम रूपाला : कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री

9- रामदास अठावले : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री

10- साध्वी निरंजन ज्योति: ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री

11- बाबुल सुप्रियो: पर्यावरण,वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री

12- संजीव कुमार बालियान: पशु पालन, डेयरी तथा मत्स्य मंत्रालय में राज्य मंत्री

13- धोत्रे संजय शामराव: मानव संसाधन विकास मंत्रालय, संचार मंत्रालय, इलेक्ट्रानिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री

14- अनुराग सिंह ठाकुर: वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री, कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री

15-आंगड़ी सुरेश: रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री 16- नित्यानंद राय: गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री

17- रतन लाल कटारिया: जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री

18- वी मुरलीधरन:विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री,संसदीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री

19- रेणुका सिंह सरूता: आदिवासी मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री

20- सोम प्रकाश : वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री

21-रामेश्वर तेली : खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय में राज्य मंत्री

22- प्रताप चंद्र सारंगी: लघु, सुक्ष्म एवं मध्यम इंटरप्राइज मंत्रालय में राज्य मंत्री, पशु पालन, डेयरी तथा मत्स्य मंत्रालय में राज्य मंत्री

23- कैलाश चौधरी : कृषि एवं किसान विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री

24- देबाश्री चौधरी : महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री।