देश के कई राज्यों में हुई साइंस सिटी की स्थापना

since cityनई दिल्ली,  केंद्र सरकार ने विभिन्न शहरो में साइंस सिटी की स्थापना की है। इसमें पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ शामिल है। इसके अलावा असम में भी जल्द ही एक साइंस सिटी की स्थापना की जाएगी। संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने सोमवार को लोकसभा में लिखित जवाब में बताया कि संस्कृति मंत्रालय ने कोलकाता और लखनऊ में साइंस सिटी की स्थापना की है। वहीं केंद्र सरकार की वित्तीय मदद से पंजाब ने कपूरथला में पुष्पा गुजराल साइंस सिटी और गुरजात सरकार ने अहमदाबाद में गुजरात साइंस सिटी की स्थापना की है। उन्होंने सदन को बताया कि असम की राजधानी गुवाहाटी में एक साइंस सिटी की स्थापना के लिए परियोजना को मंजूरी मिल गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button