Breaking News

देश के विकास के लिए भ्रष्टाचार मुक्त लोकतंत्र जरूरी-भूपेंद्र यादव

नई दिल्ली,  पटना में अपने कार्यकर्ताओं के साथ राजद समर्थकों की झड़प के बाद भाजपा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहा कि वह चुप्पी तोड़ें और भ्रष्ट की पहचान करें। उसने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के संदर्भ में यह बात कही। भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव ने सवाल किया, जिन लोगों ने नोटबंदी का विरोध किया था उनके पास कालाधन मिल रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने, विधायकों को दिये, विधायिका के मूलमंत्र

किसी को यह नहीं भूलना चाहिए कि लोग तभी प्रगति करेंगे जब लोकतंत्र भ्रष्टाचा मुक्त बनेगा। नीतीश कुमार को जवाब देना चाहिए कि कौन भ्रष्ट है। वह चुप क्यों हैं?यादव ने राजद पर भ्रष्टाचार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का जवाब हिंसा के जरिए देने का आरोप लगाया।

जानिये, योगी सरकार की, पांचवीं कैबिनेट बैठक के, छ: अहम फैसले

उन्होंने कहा, क्या विरोध प्रदर्शन करने का यह लोकतांत्रिक तरीका है कि कार्यकर्ता अपने कपड़े उतार दें और किसी दूसरे राजनीतिक दल के कार्यालय पर लाठी चलाएं? भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी के लालू और उनके परिवार के सदस्यों पर कथित बेनामी संपत्तियों को लेकर लगातार आरोप लगाए जाने तथा लालू से जुड़े करीब 22 परिसरों पर आयकर विभाग की छापेमारी के एक दिन के बाद पटना में राजद और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई झडप में करीब छह लोग घायल हो गए।

सीएम योगी ने सुनायी, कृष्ण और सुदामा के बीच हुये, कैशलेस ट्रांजेक्शन की कहानी