News85.inNews85.in Latest Hindi NewsPortal

  • होम
    • मुख्य पृष्ठ
    • हमारे बारे में
    • संपर्क करें
    • विज्ञापन नीति
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • प्रादेशिक
      • दिल्ली
    • अंतरराष्ट्रीय
    • स्थानीय
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • डिजिटल मीडिया से
  • इंटरव्यू
  • स्पेशल 85
  • विविध
    • महिला जगत
    • कृषि जगत
    • कला-मनोरंजन
    • खेल कूद
    • स्वास्थ्य
  • गैलरी
    • फोटो गैलरी
    • वीडियो
  • चुनाव
Breaking News
  • कूड़ा कलेक्शन के लिए एक फरवरी से चलेगा ‘10तक डोर टू डोर’ अभियान
  • राष्ट्रपति भवन के उद्यानों का नाम ‘अमृत उद्यान’, जनता के लिए इस दिन से खुलेंगे
  • जनआकांक्षा के अनुरूप होगा बजट,पूरे होंगे वादे : CM योगी
  • प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार व आतंकवाद मुक्त देश बन रहा है भारत: केशव प्रसाद मौर्य
  • डॉ अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने के आरोपी को भेजा गया जेल
  • अडानी समूह के बारे में वक्तव्य जारी करे सरकार: मायावती
  • देश की अमृत पीढी का प्रतिनिधित्व करते हैं एनसीसी कैडेट : PM मोदी
  • विश्व कप में नौंवे स्थान पर रहा भारत
  • महेन्द्र सिंह धोनी की फिल्म लेट्स गेट मैरिड’ का मोशन पोस्टर रिलीज
  • भारत को दुनियां की उम्मीदों पर उतरना है खरा: PM मोदी

धार की भोजशाला -पूजा व नमाज का विवाद

February 12, 2016

bhojshalaधार,  मध्य प्रदेश के धार जिले की ‘भोजशाला’ में शुक्रवार को वसंत पंचमी पर भोज उत्सव समिति ने हवन-पूजन करने से इंकार कर दिया और इसके बाहर ही हवन-पूजन किया। वहीं भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुमे की नमाज कराने के इंतजाम हैं।

शुक्रवार को वसंत पंचमी के मद्देनजर सरकार के प्रतिनिधि प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा और प्रशासन के नुमाइंदे लगातार दोनों पक्षों के बीच सामंजस्य बैठाने की कोशिश में लगे रहे। सुबह में भारी संख्या में हिंदू लोग पूजन की सामग्री लेकर भोजशाला के अंदर पहुंचे। उस वक्त लग रहा था कि मामला शांति से निपट जाएगा। भोजशाला के भीतर हवन-पूजन शुरू होता, इससे पहले ही भोज उत्सव समिति के सदस्य बाहर आ गए। समिति के अशोक जैन बाहर आए और कहा कि भोजशाला के अंदर ऐसे लोग एकत्रित हैं, जिनका इस आयोजन से कोई लेना-देना नहीं है, लिहाजा अब वह बाहर ही पूजा करेंगे। ऐसे में हिंदू समाज के लोग भोजशाला से बाहर आ गए। भोज उत्सव समिति का आरोप है कि भोजशाला परिसर को छावनी बना दिया गया है। लिहाजा उन्होंने भोजशाला के बाहर ही हवन-पूजन करने का फैसला लिया है। बड़ी संख्या में लोग भोजशाला पहुंच रहे हैं, लेकिन अधिकांश लोग बाहर बने हवन कुंड में आहूति देकर पूजा कर रहे है। संभवतः यह पहला मौका है, जब भोजशाला के बाहर पूजन और हवन हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने वसंत पंचमी शुक्रवार के दिन होने के कारण पूजा और नमाज का समय तय किया था। इसके मुताबिक, सूर्योदय से लेकर दोपहर 12 बजे तक पूजा और अपराह्न् एक से तीन बजे के मध्य नमाज होगी। यहां प्रति मंगलवार को पूजा और शुक्रवार को जुमे की नमाज होती है। प्रशासन ने भोजशाला के आसपास और पूरे धार में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात है। सुरक्षा की दृष्टि से लगभग छह हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। प्रशासन लगातार यही कहता रहा है कि एएसआई ने पूजा व नमाज की जो व्यवस्था की है, उसका हर हाल में पालन होगा। वहीं भोज उत्सव समिति और हिंदू जागरण मंच के लोग सूर्योदय से सूर्यास्त तक हवन-पूजा करने की बात कह रहे हैं।

धार एक ऐतिहासिक नगरी है, यहां राजा भोज ने 1010 से 1055 ईसवी तक शासन किया। उन्होंने 1034 में धार नगर में सरस्वती सदन की स्थापना की। बाद में इसे श्भोजशालाश् नाम से जाना गया, यहां सरस्वती (वाग्देवी) की प्रतिमा स्थापित की गई। इस प्रतिमा को 1880 में एक अंग्रेज अपने साथ लंदन ले गया। वर्तमान में यह प्रतिमा लंदन में ही है। भोजशाला को 1909 में संरक्षित स्मारक घोषित कर दिया गया था। बाद में भोजशाला को पुरातत्व विभाग के अधीन कर दिया गया। ऐतिहासिक तथ्यों के आधार पर पता चलता है कि कुछ लोगों द्वारा भोजशाला को मस्जिद बताए जाने पर धार स्टेट ने ही 1935 में परिसर में जुमे की नमाज पढ़ने की अनुमति दे दी। तभी से यह व्यवस्था चली आ रही है। कई बार विवाद बढ़ने पर कई सालों के लिए नमाज और पूजा का दौर भी थमा रहा। 2003 से पूजा व नमाज का सिलसिला लगातार चला आ रहा है। इस दौरान 2003, 2006 और 2013 में वसंत पंचमी शुक्रवार को पड़ी, तो विवाद हुआ। 2003 में हिंसा भी हुई थी।

slide 2016-02-12
News85Web

Related Articles

कूड़ा कलेक्शन के लिए एक फरवरी से चलेगा ‘10तक डोर टू डोर’ अभियान

January 28, 2023

राष्ट्रपति भवन के उद्यानों का नाम ‘अमृत उद्यान’, जनता के लिए इस दिन से खुलेंगे

January 28, 2023

जनआकांक्षा के अनुरूप होगा बजट,पूरे होंगे वादे : CM योगी

January 28, 2023

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Videos

A valid URL was not provided.

Sponsors

  •  

    नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, अनुराग यादव, संपादक, ...

  •  

  •  

    NEWS85.in

ताजा समाचार

  • कूड़ा कलेक्शन के लिए एक फरवरी से चलेगा ‘10तक डोर टू डोर’ अभियान

    January 28, 2023
  • राष्ट्रपति भवन के उद्यानों का नाम ‘अमृत उद्यान’, जनता के लिए इस दिन से खुलेंगे

    January 28, 2023
  • जनआकांक्षा के अनुरूप होगा बजट,पूरे होंगे वादे : CM योगी

    January 28, 2023
  • प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार व आतंकवाद मुक्त देश बन रहा है भारत: केशव प्रसाद मौर्य

    January 28, 2023
  • डॉ अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने के आरोपी को भेजा गया जेल

    January 28, 2023
  • अडानी समूह के बारे में वक्तव्य जारी करे सरकार: मायावती

    January 28, 2023
  • देश की अमृत पीढी का प्रतिनिधित्व करते हैं एनसीसी कैडेट : PM मोदी

    January 28, 2023
  • विश्व कप में नौंवे स्थान पर रहा भारत

    January 28, 2023
  • महेन्द्र सिंह धोनी की फिल्म लेट्स गेट मैरिड’ का मोशन पोस्टर रिलीज

    January 28, 2023
  • भारत को दुनियां की उम्मीदों पर उतरना है खरा: PM मोदी

    January 28, 2023
  • भारत के लिए पुनर्जागरण का युग:आयुष्मान खुराना

    January 28, 2023
  • ‘करो या मरो’ मुकाबले में जीत के इरादे से उतरेगा भारत

    January 28, 2023
  • “अगर मनपसंद बिरयानी न मिले, तो क्या रेस्तरां छोड़ देंगे”

    January 28, 2023
  • पीएमसी ने लॉन्च किया पहला हिंदी मेडिटेशन और लाइफ स्टाइल चैनल

    January 28, 2023
  • बौद्ध महोत्सव के दूसरे दिन निकाली गई ज्ञान यात्रा, कई देशों के बौद्ध श्रद्धालु हुए शामिल

    January 28, 2023

Most Popular

  • कोरी समाज, गौतम बुद्ध के वंशज हैं – गौरीशंकर
  • किसकी मजाल जो छेड़े इस दिलेर को, गर्दिश में घेर लेते हैं कुत्ते भी शेर को…
  • जजों की नियुक्तियों में वंचित वर्गों को भी प्रतिनिधत्व दे सरकार
  • भारत की 4 सबसे बड़ी बीफ निर्यातक कम्पनियो के मालिक ब्राह्मण ?
  • यूपी नगर निकाय चुनाव को लेकर हाईकोर्ट ने दिया ये बड़ा फैसला

Advertisement

वीडियो गैलरी

  •  

    पीएमसी ने लॉन्च किया पहला हिंदी मेडिटेशन और ...

  •  

    नगरों के विकास के लिए नीतिगत निर्णय लेकर ...

  •  

    CNG बोट रैली का हुआ आगाज, केंद्रीय मंत्री ...

  •  

    नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए0के0 शर्मा ...

  •  

    कन्नड़ भाषा में बिग बॉस को होस्ट करने ...

फोटो गैलरी

  •  

    नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, अनुराग यादव, संपादक, ...

  •  

    NEWS85.IN की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

  • एक अनोखा विवाह, जिसमें दूल्हा और दुल्हन ने ...

  •  

    प्रेग्नेंसी के थर्ड सेमेस्टर में भी करीना कपूर ...

  •  

    दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स बिल गेट्स ...

Website Developed by - Prabhat Media Creations

wordpress theme powered by jazzsurf.com

© Copyright 2023, All Rights Reserved.

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com