Breaking News

पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेगा, योगेंद्र यादव का स्वराज अभियान

yogendra yadavनई दिल्ली, योगेंद्र यादव का स्वराज अभियान पंजाब विधानसभा चुनाव में उतरेगा। इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व ने पंजाब इकाई को हरी झंडी दे दी है। पंजाब इकाई ने पार्टी के लिए संविधान समीक्षा करने की कवायद भी शुरू कर दी है। सभी सीटों पर चुनाव लड़ना है या कुछ सीटों पर अभी यह तय नहीं हो सका है।

पंजाब इकाई के संयोजक प्रो. मनजीत सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर सियासी पार्टी के एलान में देरी हो रही है। पंजाब में हम पहले ही लेट हैं, इसलिए यहां पार्टी का एलान जल्द कर दिया जाएगा। चुनाव केबारे में सारी चीजें बाद में फाइनल होंगी।

सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय नेतृत्व ने पंजाब इकाई को हरी झंडी दे दी है कि जल्द पार्टी गठित करो। माना जा रहा है कि यहां एक महीने के अंदर सियासी पार्टी का एलान हो जाएगा। बाद में जब राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी गठित होगी तो पंजाब की पार्टी उसका हिस्सा बन जाएगी। लेकिन चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है।
आम आदमी पार्टी से अलग होकर स्वराज अभियान शुरू करने वाले योगेंद्र ने पहले ही संकेत दिए थे कि वह जल्द सियासी पार्टी का एलान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *