Breaking News

भाजपा से परेशान व्यापारी वर्ग को मिला, अखिलेश यादव का साथ

लखनऊ, भाजपा से परेशान व्यापारी वर्ग को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का साथ मिल गया है।लखनऊ में आयोजित उ0प्र0 उद्योग व्यापार संगठन के सम्मेलन में अखिलेश यादव ने कहा कि खुशहाल व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। भाजपा ने इसे तोड़ने का काम किया हैं।

शीतकालीन सत्र के लिये सपा की खास रणनीति, विधानमण्डल दल की बैठक 13 दिसम्बर को

अखिलेश यादव ने बाबा साहेब अम्बेडकर के गुरू को दी विनम्र श्रद्धांजलि, की बड़ी घोषणा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में जो भाजपा सरकार बनी है उसने अपने 9 महीने के कार्यकाल में जनहित का कोई काम नहीं किया है। उसने प्रदेश में विकास की गति रोकने के साथ किसानों और व्यापारियों का उत्पीड़न किया है। इस सरकार की कोई दिशा भी तय नहीं है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार वोट से बनी है उसी से हटेगी।

अजीत डोभाल के पुत्र के पाकिस्तानी कनेक्शन पर, कांग्रेस ने लगाये गंभीर आरोप, भाजपा सकते मे

 मुलायम सिंह यादव ने की बड़ी घोषणा, यहां से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

अखिलेश यादव आज पार्टी कार्यालय, लखनऊ में उ0प्र0 उद्योग व्यापार संगठन के सम्मेलन में, जिसकी अध्यक्षता सांसद श्री नरेश अग्रवाल ने की, बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधन कर रहे थे। इस कार्यक्रम को राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रो0 रामगोपाल यादव ने भी सम्बोधित किया। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी व्यापारियों की हित चिंतक है। उसकी ताकत और वोट मिलने पर भाजपा सत्ता से बेदखल होगी और समाजवादी पार्टी किसान और व्यापारी की खुशहाली लाने का काम करेगी।

‘दंगल’ गर्ल जायरा वसीम से फ्लाइट में छेड़छाड़, शिकायत करने के बावजूद नही मिली मदद

लालू प्रसाद यादव ने खोला राज, बताया- कौन 5 साल जनता को अप्रैल फूल बनाता है ?

 अखिलेश यादव ने कहा कि हम आप जो बदलाव चाहते हैं वह सन् 2019 में दिखाई पड़ जाएगा। गुजरात में अभी चुनाव में जनता ने भाजपा पर टैक्स लगाया है। उत्तर प्रदेश में भी व्यापारी क्षुब्ध है। वह भाजपा को सबक सिखाएगा। व्यापारी अब भाजपा की ओर नहीं समाजवादी पार्टी के साथ रहेगा।

अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ते हुये नजर आ रहे प्रधानमंत्री मोदी- मायावती

बौद्ध विरासत का संरक्षण केन्द्र बनें लुंबिनी- नेपाल

 अखिलेश यादव ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी ने अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। नोटबंदी से कालाधन वापस आने और भ्रष्टाचार मिटाने का वादा खोखला निकला। जीएसटी ने व्यापार जगत को संकट में डाल दिया है। व्यापारी परेशान हैं इंस्पेक्टरराज फिर कायम हो गया है। व्यापारी सबसे ज्यादा असुरक्षित है। मथुरा, सीतापुर, वाराणसी, और गाजियाबाद में व्यापारियों की लूट और हत्या की घटनाओं का आज तक खुलासा नहीं हुआ है।

हार्दिक पटेल ने किया बड़ा खुलासा, कहा – गुजरात में विकास के साथ-साथ कुछ और भी है लापता ?

समाजवादियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के गृह जनपद मे किया छात्र संघ पर कब्जा, सुदर्शन यादव अध्यक्ष

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसान और व्यापारी की जोड़ी को बिगड़ने नहीं देगी। एक के साथ दूसरा भी खुशहाल होता है। खुशहाल व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। भाजपा ने इसे तोड़ने का काम किया हैं। समाजवादी पार्टी ने इसीलिए नगरीय निकाय चुनावों में कई व्यापारियों को टिकट दिया। व्यापारियों पर भाजपा के साथ होने का ठप्पा अब हटना चाहिए।

भाजपा को जोरदार झटका, मोदी सरकार की नीतियों से नाराज सांसद का लोकसभा इस्तीफा

दबंगई करने पर मायावती की सख्त कार्यवाही, बसपा सांसद के बेटों को भी नही बख्शा

 अखिलेश यादव ने कहा समाजवादी सरकार में कई बड़े काम हुए थे। यूपी 100 डायल से पुलिस कहीं भी घटना स्थल पर 15-20 मिनट में पहुंचती। इससे व्यापारियों को सुरक्षा मिलती। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से जहां आवागमन में सुविधा हुई हैं, समय की बचत हुई है वहीं इससे किसान और व्यापारी भी लाभान्वित होंगे। इस एक्सप्रेस-वे को गाजीपुर-बलिया से भी जोड़ने का इरादा था किन्तु भाजपा ने तो अच्छे कामों पर रोक लगाने में ही अपनी ताकत लगाई है।

नीच कहना मुगल मानसिकता तो दलितों- मुसलमानों को पिल्ला कहना, कौन सी मानसिकता ? – अशोक यादव

जो घर को साफ नहीं कर सकता, वह देश की सफाई की बात कैसे कर रहा-अखिलेश यादव

सम्मेलन में मुख्य वक्ता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रो0 रामगोपाल यादव जी ने कहा कि भाजपा राज में जितने जनविरोधी कानून बने हैं उनसे सर्वाधिक प्रभावित व्यापारी वर्ग हुआ है। असलमें भाजपा की नीयत यहां के व्यापारी को पनपने नहीं देने की हैं। उन्होंने चेतावनी के लहजे में कहा कि किसान तो खेती से गुजारा कर लेगा परन्तु व्यापारी का व्यापार नहीं रहा तो कई पीढ़ियों तक वह नहीं पनप पाएगा। इसलिए व्यापारी समाज मन बना ले कि व्यापार पर डाका डालनेवाली भाजपा सरकार को 2019 में हटाना है। उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया करना हैं।

 शिवपाल यादव का आरोप, सहकारी समितियों का गला घोंट रही यूपी सरकार

कार्यकर्ताओं के प्रेम मे, भोले शंकर की तरह जहर पी गये अखिलेश यादव

प्रोफेसर  ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी से परेशान होकर 25 हजार छोटे-बड़े व्यापारी विदेश चले गए हैं। रियल इस्टेट कारोबार ठप्प है। भाजपा सरकार मेक इन इण्डिया का शोर मचाती है लेकिन दवा की सरकारी खरीद के लिए अमेरिकी संस्था का प्रमाणपत्र लगाने की शर्त लगाती हैं। जीएसटी ने व्यापारियों को परेशान करके रख दिया है।

अखिलेश यादव ने बताया ‘गुजरात माडल‘ का कड़वा सच, जानकर चौंक जायेंगे आप ?

अखिलेश यादव ने गुजरात से बताया 5 हजार साल पुराना रिश्ता, जानिये कैसे ?

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नरेश अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी समाज को खुलकर समाजवादी पार्टी का समर्थन करना चाहिए। भाजपा की व्यापारी विरोधी नीतियों का जवाब इसकी सरकार को सत्ता से बेदखल करके देना होगा। इस अवसर पर व्यापारियों ने एकस्वर में संकल्प लिया कि वे भाजपा को सबक सिखाएंगे और समाजवादी पार्टी को मजबूत करेंगे और श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में अगली सरकार बनाएंगे।

निकाय चुनाव परिणामों को लेकर, मुलायम सिंह यादव ने दिया बड़ा बयान

निकाय चुनाव परिणामों मे भाजपा की बाजीगरी पर, प्रो ० रामगोपाल यादव का पोल खोल

सम्मेलन में सर्वश्री संजय सेठ, राजेन्द्र चैधरी, नितिन अग्रवाल, एस.के. गर्ग, एसआरएस यादव, मनोज पाण्डेय, राकेश प्रताप सिंह, सुभाष पासी, बृजेश शुक्ल, आनन्द अग्रवाल, सतीश गोयल, जगदीश अग्रहरि, पुष्पेन्द्र अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

बीजेपी  के हाथ से निकल सकता है गुजरात- एबीपी न्यूज-सीएसडीएस का ऑपिनियन पोल

 पंकज यादव का सपना साकार, अब अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में खेलेंगे

खजांची पर बरसी अखिलेश यादव की कृपा, लिया ये बड़ा फैसला….

अखिलेश यादव बीजेपी के विकास की गुजरात मे खोल रहें हैं पोल