Breaking News

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 22 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार

नयी दिल्ली, भारतीय एवं विश्व इतिहास में 22 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

1892 – भारत की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारियों में से एक ठाक रोशन सिंह का जन्म।

1905 – रूस के सेंट पीट्सबर्ग में गोलीबारी की घटना में 500 से ज्यादा मजदूर मारे गये।

1924 – रैमसे मैकडोनाल्ड ब्रिटेन में लेबर पार्टी के पहले प्रधानमंत्री बनें।

1963 – देहरादून में दृष्टिहीनों के लिए राष्ट्रीय पुस्तकालय की स्थापना हुई।

1970 – बोइंग 747 का न्यूयॉर्क एवं लंदन के बीच पहली व्यावसायिक उड़ान शुरु हुई।

1981 – रोनाल्ड रीगन का अमेरिका के 40वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण।

2009 – फ़िल्म स्लमडॉन मिलेनियर का ऑस्कर के लिए नामांकन हुआ।

2014 – भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध तेलुगु फिल्म अभिनेता एवम फ़िल्म निर्माता ए. नागेश्वर राव का निधन।

2018 – इतालवी राजनीतिज्ञ मिशेल निकोलेटी यूरोप परिषद की संसदीय सभा की नये अध्यक्ष बनें।

2019 – 2018 में सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए 91वें अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकन की घोषणा।

2020 – इटली के विदेश मंत्री लुइगी डि मैयो ने सत्तारूढ़ फाइव स्टार मूवमेंट के नेता पद से इस्तीफा दिया।

2021 – अमेरिकी सीनेट ने रक्षा मंत्री के रूप में लॉयड ऑस्टिन की पुष्टि की, जिससे वह पेंटागन का नेतृत्व करने वाले पहले अफ्रीकी-अमेरिकी बन गए ।

2021 – भारत के प्रसिद्ध गायकों में से एक नरेंद्र चंचल का निधन।

2024 – अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक आयोजन हुआ।