नयी दिल्ली, भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
1613 – मुगल शासक जहांगीर ने ईस्ट इंडिया कंपनी को सूरत में कारखाना खोलने की अनुमति दी।
1814 – यूरोपीय देश नॉर्वे ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
1826 – लंदन यूनिवर्सिटी की स्थापना ‘यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन’ के नाम से की गई।
1919 – फ्रेडरिक एबर्ट जर्मनी के पहले राष्ट्रपति चुने गये।
1931 – भारतीय सिद्धांतकार, साहित्यिक आलोचक और उर्दू विद्वान गोपी चंद नारंग का जन्म।
1933 – गांधी जी के ‘हरिजन वीकली’ का प्रकाशन शुरू हुआ ।
1942 – प्रसिद्ध समाजसेवी जमनालाल बजाज का निधन।
1944 – जर्मन सेना ने इटली के अप्रिलिया पर दोबारा क़ब्ज़ा किया।
1950 – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज राव इन्द्रजीत सिंह का जन्म।
1959 – भारतीय क्रिकेटर चीनू माकंड ने अपना आखिरी टेस्ट वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली में खेला।
1975 – मार्गरेट थैचर ब्रिटिश कंजर्वेटिव पार्टी की पहली महिला नेता चुनी गईं।
1987 – अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
1990 – दक्षिण अफ्रीका के अश्वेत नेता नेल्सन मंडेला 28 वर्षों बाद जेल से रिहा किये गए।
1997 – भारतीय खगोल भौतिकविद डॉ जयंत वी. नार्लीकर 1996 के यूनेस्को के ‘कलिंग पुरस्कार से सम्मानित।
1998 – ‘आपरेशन बीच’ के तहत अंडमान के एक द्वीप में अंतरराष्ट्रीय गिरोह के छह सदस्य मारे गए और 74 गिरफ़्तार हुए।
1999 – चीन द्वारा रूस से 20 सुखोई लड़ाकू विमान खरीदने की घोषणा।
2003 – डोप टेस्ट में पकड़े जाने पर शेन वार्न स्वदेश लौटे।
2008 – रुन्त (रूस) के प्रधानमंत्री विक्टर जुबकोव दो दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे।
2009 – असमिया के प्रसिद्ध लेखक डॉ. लक्ष्मी नन्दन बोरा को सरस्वती सम्मान देने की घोषणा हुई।
2010 – भारत के परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष श्रीकुमार बनर्जी और ब्रिटिश उच्चायुक्त रिचर्ड स्टाग ने भारत-ब्रिटेन असैन्य परमाणु करार संबंधी संयुक्त घोषणा पर हस्ताक्षर किए।
2018 – सारातोव एयरलाइन्स का विमान 703 रूस में दुर्घटनाग्रस्त, जिसमें 71 लोगों की मौत।
2022 – जाने- माने भारतीय फिल्म निर्देशक रवि टंडन का निधन।