Breaking News

मिला दोमुंहा सांप ”सेंड बोआ”, जानिये क्यों है इसकी कीमत एक करोड़ रूपये ?

बैतूल,  मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के आठनेर में आज बेशकीमती माना जाने वाला दो मुंह का सांप सेंड बोआ मिला है। वन विभाग के सूत्रों के अनुसार एक किलो वजनी इस सांप की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग एक करोड़ रुपए है।

13 साल की उम्र मे मूंछ भी नहीं आई थी, घोटाला क्या करेंगे ?-तेजस्वी यादव,उप मुख्यमंत्री

सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में, लालू यादव से जज ने पूछे 25 सवाल

दक्षिण वन मण्डल के वन मंडल अधिकारी देवप्रसाद ने बताया कि आठनेर में वन कर्मी भोला सरयाम को यह सांप जख्मी हालत में मिला। यह एक नदी में पड़ा हुआ था जिसे वे उठाकर आठनेर ले आये। जहां उसके जख्म पर दवा लगाकर विभाग उसे जंगल में छोड़ने की तैयारी कर रहा है। भोला ने बताया कि सांप को केकड़े ने पकड़ा था,  जिससे उसे जख्म हो गया है।

उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष ने उतारा, साझा उम्मीदवार

नारायण दत्त तिवारी के बाद, अब स्व0 संजय गांधी की जैविक संतान आयी सामने

सूत्रों ने बताया कि दो मुंहे सांप की अरब के देशों में खासी मांग है। इसके अलावा इंडोनेशिया और चीन में भी इसका बड़ा मार्केट है। माना जाता है कि दो मुंह सांप का इस्तेमाल सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवाइयों में होता है। इन सांपों की कीमत उनके वजन के हिसाब से तय होती है। सांप जितना वजनी होगा उसके दाम उतने ज्यादा होंगे।

 अखिलेश यादव ने अपनाया, गांधी जी की अहिंसा का सूत्र -सपा

राजद ने, तेजस्वी यादव मे जताया विश्वास, कहा-27 अगस्त की रैली में, बीजेपी को देंगे जवाब

इसकी विशेषताओं के बारे में वन विभाग के अधिकारी बताते हैं कि इस सांप के दो मुंह होते हैंए जिनसे वह छह-छह माह तक सक्रिय रहता है। इसको चकलोन भी कहा जाता है। इसको खरीदने-बेचने पर प्रतिबंध है।वन विभाग के सूत्रों के अनुसार एक किलो वजनी इस सांप की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग एक करोड़ रुपए है।

लखनऊ में एक और पुलिस कर्मी का शव बरामद, पेट मे लगी गोली

नोटबंदी का असर- दिल्ली मे मकानों की कीमतों में गिरावट , तो लखनऊ में तेजी

 भोपाल पुलिस ने लगभग छह महीने पहले दो युवकों के पास से प्रतिबंधित सांप सेंड बोआ बरामद किया था। बैतूल के एक गांव में भी पांच माह पहले चकलोन देखा गया था। खेड़ी के पास एक दंपती ने दो मुंहे सांप को कुछ दिन पाला भी,  लेकिन वन विभाग को खबर लगने के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया था।

जनता सब देख रही , बिहार में भाजपा जनकल्याण का, कैसा काम कर रही- कांग्रेस