Breaking News

यदि मोटापे से बचना चाहते हैं तो अपनाए यह टिप्स

fatअमेरिका की ही तरह अब भारत में भी कई लोग मोटापे का शिकार होते जा रहे हैं। खास तोर पर हमारी जीवनशैली में आया बदलाव इसका प्रमुख कारण हैं। आज सुविधाए भी काफी हो गई हैं। कई वेस्टर्न जंक फूड ब्रांड जगह जगह खुल गए हैं। मोबाइल, इंटरनेट ने लोगो का बाहर निकलना बंद करवा दिया हैं। कहीं आप भी इस मोटापे के जाल में ना फास जाए इसलिए हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताएंगे जिसे अपना कर आप सदा स्लिम रह सकते हैं।

1. आपका सही वजन आपकी लम्बाई के अनुसार होना चाहिए। उदहारण के लिए यदि किसी की लम्बाई 1.70 मीटर हैं तो उसका वजन 70 किलो होना चाहिए। तो यदि आप अपना वजन मेंटेन कर के रखना चाहते हों तो इसी के आधार पर उसे मेंटेन कर के रखे।

2. आप क्या खाते हो उसका आपके वजन पर सीधा सीधा असर पड़ता हैं। खाने में सबसे महत्वपूर्ण घटक होता हैं कैलोरी। आपका वजन कितना बढ़ता हैं यह पूरी तरह से इसी बात पर निर्भर हैं कि आप दिन भर में कितनी कैलोरी खाते हैं। इसलिए हर व्यंजन में उपस्थित कैलोरी की मात्रा पर ध्यान दे।

3. यदि आप कोल्ड्रिंक पिने के शैकीन हों तो बेहतर होगा आप इस आदत पर लगाम लगा ले। क्या आप जानते हैं कि एक लीटर कोल्ड्रिंक की बोतल में 100 ग्राम से भी ज्यादा चीनी होती हैं। इसलिए आप जहां तक हो सके इसे पीना अवॉइड करे।

4. आलू खाने के शौकीन सभी होते हैं। लेकिन यदि आप अपना वजन कंट्रोल कर रखना चाहते हैं तो आपको आलू खाना भी कम करना होगा। खास तौर पर बाजार में मिलने वाली आलू की चिप्स और फ्रेंच फ्राइज अधिक नुक्सान करती हैं। हालांकि आप घर पर आलू उबाल कर खा सकते हैं। यह उतना नुक्सान नहीं करता।

5. यदि आप टीवी देखते हुए या लैपटॉप पर फिल्म देखते हुए खाना खाते हैं तो आज ही ऐसा करना बंद कर दिजिए। एक शोध के अनुसार टीवी देखते समय खाना खाने से हम आम तौर की तुलना में ज्यादा खाना खा जाते हैं। इसलिए जब भी खाना खाए टीवी से दूर शान्ति से खाए।

6. वेस्टर्न फास्टफूड के अलावा देसी फास्टफूड जैसे समोसा, कचोरी, पकोड़े इत्यादि भी आपकी सेहत को नुकसान पंहुचा सकते हैं।

7. नियमित रूप से व्यायाम करते रहे। यह सदा स्लिम रहने का सब से कारगर और बेहतर तरीका हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *