Breaking News

यहां पर बारिश के साथ-साथ कई स्थानों पर ओले गिरने के आसार

भोपाल, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मध्यप्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा के अलावा कई स्थानों पर ओले गिरने के आसार हैं।
राजस्थान के दक्षिणी-पश्चिमी दिशा में एक ऊपरी हवा में बने चक्रवात के प्रभाव से यह स्थिति सामने आया है। इस सिस्टम के प्रभाव से विशेषकर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में आने वाले अनेक स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की वर्षा की संभावना है। इसके अलावा कहीं-कहीं ओले गिरने के आसार हैं।

भोपाल मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक पी के साहा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोप राजस्थान के दक्षिणी-पश्चिमी हिस्से में बना है। इस सिस्टम के प्रभाव से राज्य के ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों के अलावा नीमच, मंदसौर, आगर, शाजापुर, राजगढ़ एवं विदिशा जिले में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। उन्होंने बताया कि राज्य के कुछ स्थानों पर ओला गिरने का अनुमान है।

श्री साहा ने बताया कि राज्य में ऐसी स्थिति फिलहाल 11 जनवरी तक रहने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि एक और सिस्टम 7 जनवरी के आसपास बनने के आसार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में न्यूनतम तापमानों में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के अनेक स्थानों पर आज आसमान में बादल छाये हुए रहे। कई स्थानों पर सूर्य देव के दर्शन नही मिले।
बीते चौबीस घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा है। खजुराहो एवं ग्वालियर में हल्का कोहरा रहा। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस नौगांव, रीवा और उमरिया में दर्ज किया गया। म

मौसम विज्ञान केंद्र के बुलेटिन के अनुसार राजधानी भोपाल में अगले चौबीस घंटों के दौरान आंशिक रुप से बादल छाये रहेंगे। यहां आज सुबह से ही आसमान में बादल छाये रहे।