Breaking News

यादव महासभा का लखनऊ मे जनसमरसता कार्यक्रम आज

yadav mahasabhaलखनऊ, अखिल भारतीय यादव महासभा  द्वारा आज लखनऊ मे जनसमरसता एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजवादी नेत्री अर्पणा यादव होंगी। यह जानकारी यादव महासभा के राश्ट्रीय अध्यक्ष रामानंद यादव ने दी।

लखनऊ के प्रेस क्लब मे आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस मे पत्रकारों से बास करते हुये रामानंद यादव ने बताया कि अखिल भारतीय यादव महासभा यादवों का राष्ट्रीय स्तर का संगठन है। उन्होने बताया कि जनसमरसता एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम मे भाग लेने देश के २४ राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष आरहें हैं।यादव ने बताया कि अखिल भारतीय यादव महासभा की यूपी इकाई द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमे पूरे प्रदेश से लगभग २०० प्रतिभाओं को सम्मानित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *