Breaking News

यूपी के मुजफ्फरनगर में बेखौफ बदमाशों ने आरटीआई कार्यकर्ता को मारी गोली

मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर जिले में चार लोगों ने आरटीआई के एक कार्यकर्ता को गोली मार दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि कृष्णपाल मंगलवार शाम में धीनधवली गांव में खेतों की ओर गये थे। उसी समय चार बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। 35 वर्षीय व्यक्ति को गंभीर हालत में एक अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस जांच कर रही है कि क्या सूचना अधिकार कार्यकर्ता पर हमला के पीछे भूमि विवाद का कारण है या नहीं।
सर्किल अधिकारी हरि राम यादव ने बताया कि हत्या के प्रयास का एक मामला दर्ज किया गया है।