Breaking News

यूपी विधान परिषद मे सपा का बहुमत, 35 नव निर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ  

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधान परिषद के नवनिर्वाचित 35 सदस्यों को आज सभापति ओमप्रकाश शर्मा ने सदन की सदस्यता की शपथ दिलायी। सदन की कार्यवाही की शुरुआत में परिषद के स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र से चुनकर आये 35 नये सदस्यों को सभापति ने सदन की सदस्यता की शपथ दिलायी।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि वह भी इसी सदन के सदस्य हैं। यादव ने कहा कि जब उन्होंने इस सदन की सदस्यता की शपथ ली थी तब विपक्ष की संख्या ज्यादा थी। यह लोकतंत्र का चक्र है कि आज सत्तापक्ष के सदस्यों की संख्या ज्यादा है। उन्होंने कहा कि इस बार सबसे ज्यादा संख्या में युवा सदस्य चुनकर आये हैं। कहना गलत ना होगा कि यह देश का सबसे युवा सदन है। इस सदन की गरिमा और प्रतिष्ठा है। उम्मीद है कि वरिष्ठ सदस्य नये सदस्यों को सदन की प्रक्रिया में सहयोग देंगे और सही रास्ता दिखाएंगे।

सदन में बसपा और विपक्ष के नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि सभी को उनका और उनके दल का सहयोग मिलेगा। सभापति ओमप्रकाश शर्मा ने भी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी और उनका स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि सभी सदस्य सदन की गरिमा को ध्यान में रखते हुए सदन के कार्यों के निष्पादन में अपने कर्तव्यों का निर्वहन उसी तरह करेंगे जिस तरह वे अपने क्षेत्र में काम करते हैं। अन्य सभी दलों के नेताओं ने भी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए उनका स्वागत किया। उसके बाद विधान परिषद के प्रमुख सचिव डॉक्टर मोहन यादव ने विधानसभा में पारित किया जा चुके उत्तर प्रदेश राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबन्ध (संशोधन) विधेयक 2016, उत्तर प्रदेश लोकसेवा (शारीरिक रूप से विकलांग, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों और भूतपूर्व सैनिकों के लिये आरक्षण) संशोधन विधेयक, उत्तर प्रदेश वित्तीय अधिष्ठानों में जमाकर्ता हित संरक्षण विधेयक, उत्तर प्रदेश हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय विधेयक, आईआईएमटी विश्वविद्यालय मेरठ उत्तर प्रदेश विधेयक, उत्तर प्रदेश लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (संशोधन) विधेयक, उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (संशोधन) विधेयक, उत्तर प्रदेश औद्योगिक क्षेत्र विकास (संशोधन) विधेयक तथा उत्तर प्रदेश विनियोग विधेयक को सदन में पेश किया, जिन्हें ध्वनिमत से पारित कर दिया गया।

 

नए विधान परिषद सदस्य –

-लखीमपुर: शशांक यादव। बीजेपी के इतेंद्र वर्मा को हराया।

-बरेली: घनश्याम लोधी। बीजेपी के पीपी पटेल को 1323 वोटों से हराया।

– बदायूं: बनवारी सिंह यादव। बीजेपी के जितेंद्र यादव को 1723 वोटों से हराया।

– सुल्तानपुर: शैलेंद्र सिंह। बीजेपी के केसी त्रिपाठी को हराया।

-झांसी: रमा निरंजन। 2800 वोटों से जीत हासिल की।

– बस्ती: संतोष यादव। बीजेपी के गिल्लम चौधरी को हराया।

– फैजाबाद:हीरालाल यादव। बीजेपी प्रत्याशी सुरेंद्र पांडेय को हराया।

– देवरिया: रामअवध यादव। बीएसपी के अजीत शाही को 1381 वोटों से हराया।

-बलिया:रवि शंकर सिंह। बीजेपी के ठाकुर अनूप सिंह को हराया।

– रायबरेली: कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह। इन्होंने बीजेपी के सुरेंद्र बहादुर को हराया।

– गोंडा:महफूज खान। बीजेपी कैंडिडेट राजेश सिंह को 2453 वोटों से हराया।

– मिर्जापुर: रामलली मिश्रा। बीएसपी के विनीत सिंह को हराया।

– हरदोई: मिसबाहुद्दीन। इन्होंने बीजेपी के राजकुमार अग्रवाल को हराया।

-बाराबंकी: राजेश यादव।

– गाजीपुर: निर्दलीय कैंडिडेट विशाल सिंह चंचल। सपा के सानंद सिंह को 65 वोटों से हराया।

– शाहजहांपुर: अमित यादव उर्फ रिंकू। बीजेपी के जेपीएस राठौर को 2207 वोटों से हराया।

– बहराइच: अभिलाष खां। बीजेपी के त्रिपुरारी मणि त्रिपाठी को 705 वोटों से हराया।

– गोरखपुर: सीपी चंद्र। सपा के जय प्रकाश यादव को 1589 वोटों से हराया।

– फतेहपुर: दिलीप सिंह उर्फ पप्पू यादव। बीएसपी के अशोक कटियार को 1787 वोटों से हराया।

– बुलंदशहर: नरेंद्र भाटी। बीजेपी के संजय शर्मा को 1018 वोटों हराया।

– जौनपुर:बीएसपी के ब्रजेश कुमार सिंह। सपा के लल्लन यादव को 765 वोटों से हराया।

– आजमगढ़: राकेश यादव। बीजेपी के राजेश सिंह को हराया।

– वाराणसी: निर्दलीय बृजेश सिंह। सपा की मीना सिंह को 2000 वोटों से हराया।

– सहारनपुर: बीएसपी के महमूद अली। बीजेपी के सूरत सिंह वर्मा को 1367 वोटों से हराया।

– कौशांबी: वासुदेव यादव। बीजेपी के रईस शुक्ला को 257 वोटों से हराया।

– इटावा:पुष्पराज जैन। इन्होंने 3515 वोट के साथ जीत हासिल की।

– अलीगढ़: सपा के जसवंत सिंह जीते।

– मुरादाबाद: परवेज अली। बीजेपी कैंडिडेट की जमानत जब्त।

निर्विरोध चुने गये सदस्य-

1. सीतापुर- आनंद भदौरिया

2. लखनऊ-उन्नाव- सुनील सिंह साजन

3.प्रतापगढ़-अक्षय प्रताप सिंह

4. बांदा-हमीरपुर- रमेश चंद्र मिश्र

5. आगरा-फीरोजाबाद- दिलीप सिंह

6-7. मथुरा-एटा-मैनपुरी- अरविंद प्रताप और उदयवीर (एक साथ दो कैंडिडेट्स चुने गए हैं)

8. मेरठ-गाजियाबाद- राकेश यादव

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *