रणवीर सिंह के इस ऐड पर भड़का सोशल मीडिया, लोग कर रहे सवाल

ranveerमुबंई, बॉलीवुड के बिंदास एक्टर रणवीर सिंह आज की यंग जनरेशन के बीच बहुत पॉपुलर एक्टर है। रणवीर सिंह अपनी भावनाओं को जाहिर करने में जरा भी नहीं हिचकिचाते, फिर चाहे विज्ञापन हो या कोई फिल्म या कोई पब्लिक प्लेस। लेकिन कभी कभी इस मिजाज मुश्किल भी पैदा कर देता है। हाल ही में रणवीर सिंह के एक ऐड ने सोशल मिडिया में बवाल मचा रखा है। दरअसल, कपड़ों के एक ब्रांड के ऐड के लिए रणवीर सिंह ने लड़की को अपने कंधे पर उठाए दिख रहे हैं। इस ऐड में पीछे खड़ा एक चपरासी उन्हें देखकर मुस्कुराता दिख रहा है और कैप्शन में लिखा है, रुको मत, अपना काम घर लेकर जाओ।

महिलाओं के प्रति अपमानजनक इस ऐड की सभी तरफ आलोचना हो रही है। फिलहाल ब्रैंड जैक और जोन्स ने अपना बिलबोर्ड हटा लिया, लेकिन इससे पहले इसे ट्विटर पर काफी आलोचना का शिकार होना पड़ा। इस हफ्ते की शुरुआत में एक्टर सिद्धार्थ ने कड़े शब्दों में इस विज्ञापन की निंदा की थी। एक इंटरव्यू में रणवीर सिंह ने सफाई देते हुए कहा, इस ऐड का मकसद बुरा नहीं था। सिद्धार्थ ने ऐड की एक तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, वर्क प्लेस में महिलाओं के अधिकारों के प्रति मानसिकता का एक गिरा हुआ उदाहरण, आखिर वे सोच क्या रहे थे।

Related Articles

Back to top button