Breaking News

राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा बीजेपी में हर मुख्यमंत्री घोटाले में शामिल….

सागर,  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी  शासित राज्य सरकारों पर बड़ा हमला करते हुए आज कहा कि भाजपा शासित हर राज्य में वहां का मुख्यमंत्री घोटालों में शामिल हैए जहां सार्वजनिक धन चोरी हो जाता है।

गांधी ने मध्यप्रदेश के सागर में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा शासित हर प्रदेश का मुख्यमंत्री कोई न कोई घोटाले में शामिल है। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के बेटे ने ललित मोदी से पैसा लियाए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह के बेटे का नाम पनामा पेपर्स में आया। इसी तरह मध्यप्रदेश के मुख्यंमत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में व्यापमए माईनिंगए डंपर कांडए ई.टेंडरिंग जैसे घोटाले हुए।

गांधी ने कहाए श् मैंने जब गलती से पनामा पेपर में शिवराज सिंह चौहान के बेटे का नाम लिया तो तुरंत मानहानि का मामला दर्ज करा दिया। लेकिन जब व्यापमए डंपर कांडए ई.टेंडरिंग में उनका नाम लिया तब मानहानि का मामला क्यों नहीं दर्ज कराया। उन्होंने आरोप लगाया कि व्यापम में पूरा का पूरा फायदा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  के लोगों और मुख्यमंत्री श्री चौहान के परिवार को मिल रहा है।