रॉकस्टार का किरदार निभायेंगे इरफान खान

irfanमुंबई, बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिए मशहूर इरफान खान सिल्वर स्क्रीन पर रॉकस्टार का किरदार निभाते नजर आयेंगे। इरफान खान, होमी अदजानिया के निर्देशन में बन रही फिल्म तकदुम में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में उनका किरदार एक प्रसिद्ध रॉकस्टार से प्रेरित है। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और परिणीति चोपड़ा भी हैं। फिल्म में, सुशांत एक ऐसे इंसान की भूमिका में हैं जो संगीतकार बनना चाहता है और वह अभिनेता इरफान खान के व्यक्तित्व से प्रेरित है। इरफान के किरदार को मिक जैगर और जॉन लेनॉन जैसे जाने-माने रॉकस्टार की तरह तैयार किया गया है। उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर इस भूमिका से संबंधित जानकारी पर काम कर रहे हैं। एक रॉकस्टार की भूमिका निभाते हुए उनको अपने रंग-रूप और बर्ताव में कई बदलाव करने की जरूरत पड़ रही है। वह अपने नए रूप पर काम करेंगे और रॉक क्षेत्र के असली नायकों से जानकारी इकठ्ठा करेंगे। इरफान का यह नया रूप बिल्कुल ऐसा होगा जैसा आज तक किसी ने नहीं देखा है। पहली बार हो रहा है कि इरफान ऐसी भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button