Breaking News

लखनऊ में पुलिस निरीक्षक व उप निरीक्षक पद पर हुए स्थानान्तरण

up policeलखनऊ,  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी के निर्देशानुसार लखनऊ में एक पुलिस निरीक्षक और चार उप निरीक्षक को स्थानान्तरित कर दिया गया है। इसमें निरीक्षक राजकुमार सिंह को थानाध्यक्ष गोमती नगर बनाया गया है। लखनऊ की कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेहद सख्त रवैया अपनायी हुई है। शनिवार को मंजिल सैनी ने एक बार फिर से थानों को दुरूस्त करने के लिये स्थानान्तरण किया। उन्होंने निर्देश देते हुये अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक थाना हुसैनगंज राजकुमार सिंह को थानाध्यक्ष गोमती नगर, उप निरीक्षक विनोद कुमार यादव को पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष पारा, उप निरीक्षक अमित कुमार तोमर को थानाध्यक्ष पारा से पुलिस लाइन, उप निरीक्षक अनुराग मिश्रा को पीआरओ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को थानाध्यक्ष इंटौजा, उप निरीक्षक विन्ध्यविनय रावत को पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष मानक नगर पद पर स्थानान्तरित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *